Samastipur

मोहिउद्दीननगर में छे’ड़खानी का विरोध करने पर गांव के ही युवक ने घर में घुसकर लड़की समेत मां-भाभी के साथ की मा’रपीट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर बस्ती गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर कतिपय लोगों ने एक घर में घुसकर लड़की के अलावा उसकी मां व‌ मामी को राॅड से वार कर जख्मी कर दिया। सभी जख्मी को बुधवार की रात समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में पीड़ित परिवार का कहना है कि गांव का ही सरवन दास उसकी भांजी पर गलत नजर लंबे समय रख रहा है। सरवन बुधवार को उसके घर में घुस आया और इस दौरान उसने उनकी भांजी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसकी भांजी द्वारा जब हल्ला मचाया गया तो उसकी बहन‌ और उसकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो सरवन ने उन लोगों पर भी हमला बोल दिया।

हल्ला होने पर सरवन के परिवार वाले भी वहां जुट गया और इन लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में जब बांध पर काम कर रहे सरोज दास को घटना की जानकारी मिली तो वह घर पर पहुंचा। तब तक सभी लोग वहां से फरार हो चुके थे। जख्मी तीनों लोगों को पहले मोहिउद्दीननगर पीएससी में भर्ती कराया गया यहां से तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार की रात जख्मी किशोरी समेत उसकी मां और भांजी सदर अस्पताल पहुंचे हैं।

सरोज दास का आरोप है कि गांव का सरवन दास लंबे समय से उसकी भांजी पर गलत नजर रख रहा है। जब-जब उसके द्वारा इसका विरोध किया जाता है तो वह उसे देख लेने की धमकी देता रहता है। बुधवार को भी उसने छेड़खानी का प्रयास किया। लेकिन परिवार के लोगों के विरोध को देखते हुए हल्ला होने पर जुटे लोगों ने उसे पकड़ लिया।

बाइट :

घटना की जानकारी मिली है। लेकिन जख्मी सभी लोग उपचार कराने के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल गए हुए हैं। इस मामले में बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरव प्रसाद, मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

8 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

14 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

15 घंटे ago