Bihar

सोन नदी में तीन दिन से फंसे दो दर्जन से अधिक ट्रक, बारिश के बाद एकाएक बढ़ा जलस्तर; रेस्क्यू जारी

मुसलाधार बारिश व इंद्रपुरी बराज से पानी छोड़े जाने के चलते सोन नदी में जलस्तर बढ़ने से बालू लोडिंग के लिए आए 30 ट्रक, दो पोकलेन मशीन और एक ऑल्टो कार पानी में तीन दिन से फंसी हुई है। सोन नदी में अचानक पानी का स्तर बढ़ने व अपने को चारों तरफ से घिरते देख वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि, सभी चालक सुरक्षित निकल गए। ट्रकों को भी निकालने का प्रयास हुआ, लेकिन सफलता नहीं मिली।इधर, घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग भी सोन तट पर जुट गए। शुक्रवार से नदी में फंसे वाहनों का रेस्क्यू करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। कटार बालू घाट पर फंसे वाहनों को निकालने के लिए जेसीबी के सहयोग से वैकल्पिक रास्ते का निर्माण शुरू हुआ।

शनिवार शाम तक ट्रकों को निकालने का लक्ष्य

डेहरी की सर्किल ऑफिसर अनामिका कुमार ने कहा कि ट्रकों को हटाने की कवायद कल से ही चल रही है। सोन नदी पर 100 मीटर की सड़क बनाई गई है। हालांकि, जल स्तर में वृद्धि के कारण समस्या हो रही है। हम अभी भी कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन से लेकर सभी विभाग हमारा सहयोग कर रहे हैं, लेकिन आज शाम तक सभी ट्रकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

गुरुवार रात से ही नदी में फंसे ट्रक 

जानकारी के अनुसार, इंद्रपुरी ओपी थाना क्षेत्र के कटार स्थित सोन नदी बालू घाट के निकट जलस्तर बढ़ने से यह स्थिति पैदा हुई। बता दें कि गुरुवार रात से ही मूसलाधार बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ने लगा, जबकि इस इलाके से बालू की निकासी की जा रही थी।

अचानक सोन नदी में आए ऊफान के कारण बीच में कई ट्रक फंस गए हैं। यह सभी ट्रक बालू निकालने के लिए नदी के बीच में गए हुए थे। घाट संचालक हीरा सिंह ने बताया कि प्रकृति के सामने सभी विवश हैं। जलस्तर घटने के बाद टोचन कर पानी में फंसे ट्रकों को निकालने का काम शुरू किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

3 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

4 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

10 घंटे ago