Bihar

शिक्षक अभ्यर्थियों को मिला BJP का साथ, गांधी मैदान से विधानसभा तक मार्च का किया एलान

बीजेपी ने शिक्षक अभ्यर्थियों के पक्ष में सड़क पर उतरने का फैसला लिया है। बिहार बीजेपी की ओर से 13 जुलाई को विधानसभा मार्च का ऐलान किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने महागठबंधन की सरकार पर सीधा निशाना साधा है। कहा कि सरकार ने बिहार के युवाओं से वादा किया था कि पहली कलम से 10 लाख नौकरी दी जाएगी। उस वादे का क्या हुआ।

बीजेपी विरोध मार्च के माध्यम से 10 लाख सरकारी नौकरी देने पर जवाब मांगेगी। साथ ही CTET/TET की सीधी नियुक्ति की भी मांग करेगी। बीजेपी का मांग है कि सभी नियोजित शिक्षकों को बीपीएससी की परीक्षा दिए बिना ही उनकी नियुक्ति की जाए।

सम्राट चौधरी ने मानसून सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा का मानसून सत्र इस बार काफी छोटा रखा गया है। सरकार लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है। इन सवालों से बचने के लिए मानसून सत्र को छोटा रखा गया है। सरकार ने 5 दिनों का मानसून सत्र बुलाया है। जो 10-14 जुलाई तक चलेगा।

सड़क से सदन तक घेरेंगे

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि 13 जुलाई को बिहार बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता गांधी मैदान से विधानसभा तक मार्च करेंगे। यह मार्च केवल रूट तक सीमित नहीं रहेगा। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा 13 जुलाई को विधानसभा मार्च तो होगा। इसके साथ ही मानसून सत्र में सदन के अंदर भी सरकार को घेरेंगे।

युवाओं से किए खोखले वादे

सम्राट चौधरी ने कहा कि महागठबंधन सरकार की तरफ से 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया था। इसके साथ ही 20 लाख रोजगार देने की भी बात कही गई थी। लेकिन सरकार की यह वादे भी खोखले साबित हुए हैं।

सीएम को अपने विधायकों पर शक

13 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाले विपक्षी एकता की बैठक पर सम्राट चौधरी ने कहा कि इससे हमे कोई मतलब नहीं है। नीतीश कुमार ने अपने नेताओं और एमएलसी के साथ की बैठक पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को शक होगा कि उनके पार्टी के नेता उन्हें छोड़ न दें। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ साथ अवधेश नारायण सिंह, संजीव चौरसिया और नितिन नवीन मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

10 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

11 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

21 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

1 दिन ago