Bihar

सीएम आवास पर पहुंचे राहुल, ममता, केजरीवाल समेत 15 विपक्षी दलों के नेता, बैठक शुरू

बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल आखिरकार रंग लाई और आज उनके बुलावे पर विपक्षी दलों के सभी शीर्ष नेता पटना पहुंच गए हैं। सीएम नीतीश के आवास पर विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम दलों के नेता शामिल हुए हैं

सीएम आवास में आयोजित बैठक में जेडीयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, आरजेडी से तेजस्वी यादव, कांग्रेस से राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, संजय राउत, आदित्य ठाकरे, एनसीपी से शरद पवार, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह और राघव चड्डा,टीएमसी से ममता बनर्जी, माकपा से सीताराम येचुरी, नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारुख अब्दुल्ला, जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से महबूबा मुफ्ती, भाकपा से डी राजा, भाकपा माले से दीपंकर भट्टाचार्य, JMM से हेमंत सोरेन, DMK से एम के स्टालिन शामिल हैं।

दरअसल, एनडीए से अलग होने के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देशभर की विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश में लगे हुए थे। इस बीच उन्होंने विभिन्न राज्यों का दौरा कर विपक्ष के नेताओं से मुलाकात की और ममता बनर्जी के कहने पर पटना में विपक्षी दलों की बैठक आयोजित की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

3 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

4 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

4 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

4 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

8 घंटे ago