Bihar

पटना में नीतीश कुमार की अगुवाई में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक स्थगित

बिहार की राजधानी पटना में 12 जून को होने विपक्षी दलों की बैठक स्थगित कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक अब 23 जून को होने की संभावना है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ अन्य प्रमुख नेता बैठक के लिए उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में विचार-विमर्श बाद में करने का फैसला लिया गया है ताकि वे भी इसमें भाग ले सकें। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

इन नेताओं को शामिल होने में आ रही मुश्किल

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और द्रमुक नेता व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण 12 जून को होने वाली बैठक में शामिल होने में मुश्किल हो रही है। राहुल गांधी इस समय अमेरिका में हैं।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में होनी थी बैठक

जद (यू) नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के बीच एकता बनाने के लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और वाम दलों के अलावा कई क्षेत्रीय क्षत्रपों से बात करने का बीड़ा उठाया है।

इन नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कर चुके नीतीश

उन्होंने कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और एनसीपी के शरद पवार सहित कई दलों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

3 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

10 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

16 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

17 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

18 घंटे ago