Bihar

बिहार में विधायकों का MLA फंड बढ़ा, अब हर साल तीन की जगह चार करोड़ मिलेंगे

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 12 एजेंडों पर मुहर लग गई है. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विधायक और विधान पार्षदों को दी जाने वाली राशि में नीतीश कैबिनेट ने बढ़ोतरी की है. अब इस मंजूरी के बाद बिहार के विधायकों और विधान पार्षदों को तीन करोड़ की जगह 4 करोड़ की राशि मिलेगी. ये राशि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत दी जाएगी.

दरभंगा को मिली बंपर सौगात:

इसके अलावा, दरभंगा जिला अंतर्गत दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल दरभंगा में 2100 बेड के नए अस्पताल, नए महाविद्यालय भवन एवं आवासीय परिसर के निर्माण के लिए 2546.41 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है. इसके साथ ही दरभंगा शहर में जल निकासी के लिए 243 करोड़ की राशि को मंजूरी दी गई है.

दो जिलों में ROB निर्माण को मंजूरी:

दक्षिण बिहार एवं उत्तर बिहार के कुल 61.05 किलोमीटर लंबाई का सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूती करण कार्य के लिए 234 करोड़ 30 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है. इसके साथ ही विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का नाम विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग करने को हरी झंडी नीतीश कैबिनेट से दी गई है. दो जिलों के 3 लेवल क्रासिंग के बदले ROB निर्माण के लिये 149 करोड़ 21 लाख 13623 रुपये स्वीकृत किया है.

पिछली कैबिनेट की बैठक में फैसले :

बता दें कि इसके पहले नीतीश कैबिनेट ने 9 एजेंडों पर महुर लगाई थी. जिनमें बिहार पुलिस के अंतर्गत गठित सैप में बहाल किए गए भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिकों के कुल 3566 की अनुबंध अवधि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए विस्तारित करने को मंजूरी दी गई थी. साथ ही खरीफ फसल करने वाले किसानों के लिए भी नीतीश सरकार ने राहत दी थी. दरअसल, अनियमित मानसून, बाढ़ और सूखे जैसी स्थिति में आकस्मिक फसल योजना के अंतर्गत बीज वितरण के लिए 50 करोड़ की राशि को मंजूरी मिल गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

1 घंटा ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 घंटे ago