Bihar

बिहार: सिपाही से राइफल छीन ले गए बदमाश, शराब की इनपुट पर छापेमारी करने गई थी पुलिस

बिहार के वैशाली मेंशराब को लेकर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया. मौके पर पुलिस के अधिकारी और जवान से ज्यादा शराब माफिया और ग्रामीण भी शामिल हो गए, जिसको देखकर पुलिस घबरा गई और मौके से किसी तरह भागकर जान बचना चाहा. इसी क्रम में भाग रही पुलिस टीम में से होमगार्ड जवान की माफियाओं ने राइफल छीन ली. हालांकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 15 मिनट के भीतर छीनी गई राइफल को बरामद कर लिया. साथ ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

एलटीएफ की टीम शराब माफियाओं का हमलाः

पूरा मामला वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र का है, जहां महुआ थाना क्षेत्र के शेरपुर मानिकपुर पंचायत के अख्तियारपुर गांव में एलटीएफ की टीम शराब माफियाओं के यहां छापेमारी करने गई थी. टीम को सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में यहां शराब छुपा कर रखा गया है. टीम के साथ ही महुआ थाना अध्यक्ष जी छापेमारी में साथ थे. पुलिस छापेमारी करने के बाद लौट रही थी तभी शराब माफियाओं के साथ मिलकर ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया और भाग रही पुलिस की रायफल छीन लिया. रायफल को छोड़कर मौके से पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर भाग निकले.

मौके पर पहुंचे महुआ एसडीपी ने की कार्रवाईः

पुलिस ने मौके पर पहुंची उसके बाद इसकी सूचना तत्काल ही महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन को दी गई. जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ सुरभ सुमन मौके पर पहुंची और तत्काल ही जवाबी कार्रवाई करते हुए मौके से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया. साथ ही पुलिस की भी राइफल बरामद कर लिया. पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है और ना ही मौके से बरामद शराब के विषय में बताया गया है.

मौके पर मौजूद महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन ने बताया कि यह अख्तियारपुर गांव है. पुलिस की टीम एक इनपुट की बेसिस पर रेड करने आई थी. शराब की सूचना थी और अभियुक्त को पकड़ा भी गया. हमारे महुआ थाना प्रभारी अभियुक्त को गाड़ी में लेकर आगे बढ़ गए थे, दूसरी गाड़ी को ग्रामीणों ने घेरकर होमगार्ड की राइफल छीन ली, लेकिन 15 मिनट के अंदर हम लोगों ने कार्रवाई करते हुए राइफल बरामद कर लिया है. और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

7 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

10 घंटे ago