डिजिटल युग में स्मार्टफोन लोगों की जिंदगी का इतना जरूरी हिस्सा बन गया है कि वे इसके लिए अपने रिश्तों को भी दरकिनार कर सकते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण बिहार के हाजीपुर में देखने को मिला है। यहां एक नई नवेली दुल्हन ने अपने शौहर को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि वह उसे मोबाइल चलाने से रोकता था। दोनों के निकाह को 15 दिन भी नहीं गुजरे और दुल्हन अपने मायके वापस लौट गई। इस बीच ससुराल और मायके वालों के बीच झगड़ा भी हुआ।
यह मामला हाजीपुर के लालगंज थाना इलाके का है। यहां के निवासी इलियास का कुछ दिनों पहले हाजीपुर के अंजानपीर की रहने वाली सबा खातून से निकाह हुआ था। दोनों परिवारों ने धूमधाम से इनकी शादी कराई। जब दुल्हन ससुराल आई तो वह हर समय अपने फोन में ही लगी रहती। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चलाती रहती। इससे सबा के ससुराल वाले तंग आ गए।
इसके बाद शौहर इलियास ने अपनी बीवी को स्मार्टफोन से दूर रहने के लिए टोकना शुरू कर दिया। फिर ससुराल के अन्य लोग भी उसे टोकने लगे। सबा को यह नागवार गुजरा। पति और पत्नी के बीच तीखी बहस भी हो गई। सबा ने अपने मायके वालों को फोन कर बुला लिया।
सबा का भाई पिस्टल लेकर पहुंचा ससुराल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो दोनों गुटों के बीच फिर विवाद हुआ। सबा का भाई मोहम्मद सोहेल पिस्टल लेकर लड़के पक्ष के लोगों से मारपीट करने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस ने 29 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। इसके बाद सबा अपना ससुराल छोड़क मायके वापस चली गई।
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…