Bihar

बिहार में SDM के तीन ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई कार्रवाई

बिहार में एक और अफसर काले धन के कुबेर निकले। गुरुवार की सुबह से ही निगरानी विभाग की SVU यानी स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने मोहनिया SDM सतेंद्र प्रसाद पर शिकंजा कस दिया। सतेंद्र प्रसाद के तीन ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी SVU ने रेड डाल दी। स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने SDM सतेंद्र प्रसाद पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए छापेमारी को अंजाम दिया।

छापेमारी कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्पेशल विजिलेंस यूनिट की अगल अलग टीमों ने पटना, मोहनिया और बेतिया में छापेमारी की। निगरानी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सतेंद्र प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का बेजा इस्तेमाल करते हुए आय से अधिक रुपए कमाए।

मोहनिया SDM निकले काले धन के कुबेर!

सतेंद्र प्रसाद पर निगरानी विभाग ने आरोप दर्ज किया है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी घोषित आय से अधिक करीब 84 लाख रुपए की ज्यादा संपत्ति इकट्ठी की है। इसके बाद निगरानी विभाग ने वारंट के लिए आवेदन किया और पटना निगरानी के स्पेशल जज ने SDM सतेंद्र प्रसाद के खिलाफ सर्च का वारंट दे दिया। इसके बाद SVU की टीमों ने एक ही साथ पटना, कैमूर और बेतिया में सतेंद्र प्रसाद के ठिकानों पर रेड डाल दी।

बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग को लगातार मोहनिया SDM सतेंद्र प्रसाद को लेकर शिकायत मिल रही थी। इसके बाद केस की जांच कराई गई, जिसमें SDM के खिलाफ सारे आरोप सही पाए गए। इसी के बाद SVU ने सतेंद्र प्रसाद के खिलाफ 31 मई को पटना में करप्शन का केस दर्ज कर लिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

2 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

3 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

4 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

8 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

17 घंटे ago