Bihar

बिहार: 5 साल से गोदाम में सड़ रही थीं 1058 आधार मशीनें, केके पाठक ने स्कूलों में लगाने का दिया निर्देश

बिहार के सभी छात्रों का आधार कार्ड बन जाये, इसके लिए शिक्षा विभाग प्रत्येक प्रखंड के दो-दो प्लस टू स्कूलों में आधार मशीन लगायेगा. इस दिशा में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने जरूरी व्यवस्था दी है. उन्होंने प्रत्येक प्रखंड में दो आधार मशीनें लगाने के निर्देश दिये हैं. आधार मशीनें उन साधन संपन्न माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लगायी जायेंगी, जहां छात्र कोष या विकास कोष में समुचित राशि मौजूद हो. अपर मुख्य सचिव ने इस कार्य के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अधिकृत किया है. प्रधानाध्यापक लीज लाइन या किसी भी नेटवर्क पर ये मशीनें लगा सकते हैं.

पांच वर्षों से एसइआरटी के गोदाम में सड़ रही 1058 आधार मशीनें

अपर मुख्य सचिव ने प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि वह संबंधित स्कूलों में दो डाटा इंट्री ऑपरेटर अपने स्तर पर रख सकते हैं. इन ऑपरेटर्स को आधार निदेशालय प्रशिक्षण देगा. उन्होंने इस पूरे मामले में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक को पत्र में लिखा है कि आधार मशीनों का अधिष्ठापन (installation) करायें. पत्र में बताया गया है कि 1058 आधार मशीनें पिछले पांच वर्षों से एनसीइआरटी के गोदाम में सड़ रही हैं. लिहाजा उन्हें तत्काल ऑपरेशनल करना जरूरी है.

उल्लेखनीय है कि 27 जून को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की अध्यक्षता में इस संदर्भ में बैठक हुई. बैठक में शिक्षा विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद और आधार निदेशक भी मौजूद रहे. बैठक में बताया गया कि आधार मशीन लगाने में लीज लाइन की विशेष जरूरत होगी, इसलिए आधार मशीनें वहीं लगायी जायें, जहां यह लीज लाइन या इंटरनेट नेटवर्क की सुविधा हो.

शिक्षा पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश 

इधर, माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने पटना, नालंदा और भोजपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने- अपने जिलों में प्रत्येक प्रखंड में दो-दो साधन संपन्न प्लस टू स्कूलों का चयन कर लें. वहां एक-एक कर्मी का नाम भी भेज दें, जिसे आधार मशीन संचालित करने का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा सके. प्रशिक्षण यूआइडीएआइ की तरफ से दिया जायेगा. इन जिलों में सबसे पहले आधार मशीन संचालित की जायेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

1 घंटा ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

2 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

2 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

11 घंटे ago