Bihar

सम्राट चौधरी अमेरिका के फर्जी यूनिवर्सिटी का डिग्री लेकर आए हैं; जदयू ने लगाया आरोप

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर बड़ा आरोप लगा है। यह आरोप जदयू ने लगाया है। जदयू का दावा है कि सम्राट चौधरी फर्जी यूनिवर्सिटी से डिग्री लेकर आए हैं। अब इस आरोप के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज ने सवाल किया है कि सम्राट चौधरी बताए किस विश्वविद्यालय की डिग्री ली है? कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी क्या है? किस साल आपने पासआउट किया? आपका रौल नंबर क्या है? इसकी प्रति कहां है? आपने इसकी परीक्षा कहां दी। कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी का पूरा दस्तावेज हमारे पास है।

नीरज कुमार ने कहा कि 62 लोगों ने कहा कि मेरे नाम गलत इस्तेमाल हुआ है। ओरिजनल या निक नेम से डिग्री ली है? उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी में राकेश चौधरी या सम्राट चौधरी नाम से एडमिशन लिया? यह बताना होगा? आप बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। आपके साख का सवाल है। आपकी साख दांव पर लग गई है। बिहार की जनता जानना चाह रही है। इस मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को जरूर सफाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले 72 घंटों में सम्राट चौधरी इन सारे सवालों का जवाब दें।

यह देश डिग्री के मामले में त्रस्त है

नीरज कुमार ने कहा कि यह देश डिग्री के मामले में त्रस्त है। त्रस्त इसलिए है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने इंटायर पॉलिटिकल साइंस विषय में डिग्री पास की। इस विषय का नाम किसी ने नहीं सुना। कहीं भी इस डिग्री का नाम नहीं है। नीरज कुमार ने स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े की डिग्री पर भी सवाल उठाए।

23 जून को भाजपा के लिए मुकम्मल इंतजाम

वहीं अमित शाह के प्रधानमंत्री पद चेहरे पर बयान देते हुए नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार की मुहिम से अमित शाह और भाजपा है। 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक में भाजपा के लिए मुकम्मल इंतजाम होगाा। महागठबंधन लोकसभा चुनाव के बाद पीएम पद को लेकर फैसला करेगा।

इससे पहले बचौल की डिग्री पर भी उठा चुके हैं सवाल

मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने हाल में ही मधुबनी की बिस्फी सीट से भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि बचौल ने चुनाव में फर्जी हलफनामा दिया है। कोई पुरुष महिला कॉलेज से स्नातक करे यह कैसे संभव है। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में जो शपथ पत्र दाखिल किया था, इसमें उन्होंने लिखा है कि उन्होंने 1993 में रामसेवक सिंह महिला कॉलेज स्नातक करने का जिक्र किया है। अब जब वह महिला महाविद्यालय से स्नातक पास कर गए तो उनके बयान का कोई क्या टिप्पणी करेगा। उनको तो स्त्री और पुरुष में अंतर नजर नहीं आया तो जाकर नामांकन करवा लिए। उनको भारत का संविधान कहां से नजर आएगा। ऐसा कारनामा भाजपा के विधायक ही कर सकते हैं। इनकी डिग्री फर्जी है।

Avinash Roy

Recent Posts

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

29 मिनट ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

4 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

7 घंटे ago