Bihar

चाचा की चौकी खतरे में, पशुपति पारस से हाजीपुर लोकसभा सीट छीनने के मूड में हैं चिराग पासवान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

हाजीपुर लोकसभा सीट से आठ बार सांसद रहे लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के बेटे और जमुई सीट से दूसरी बार सांसद बने चिराग पासवान 2024 के चुनाव में अपने पिता की पारंपरिक सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-रामविलास से जुड़े वरिष्ठ नेताओं की मानें तो चिराग ने मन बना लिया है कि इस बार वो बीजेपी से गठबंधन में हाजीपुर की सीट अपने लिए मांगेंगे। इस से एक साथ दो शिकार होगा।

पहला तो पासवान परिवार के लिए सेफ हाजीपुर सीट से चाचा पशुपति पारस की विदाई हो जाएगी और दूसरा पारस किसी और सीट से लड़े तो उनकी हार का खतरा बना रहेगा। बिहार की 40 में छह लोकसभा सीटें अनुसूचित जाति के कैंडिडेट के लिए आरक्षित है जिसमें हाजीपुर और जमुई के अलावा समस्तीपुर, सासाराम, गया और गोपालगंज शामिल है। छह एससी रिजर्व सीटों में तीन पर चिराग के परिवार का ही कब्जा है। जमुई से चिराग खुद सांसद हैं।

हाजीपुर से चिराग के चाचा पशुपति पारस सांसद हैं जिन्होंने पार्टी के 6 में से 5 सांसद तोड़कर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) बना ली और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री भी बन गए। समस्तीपुर से चिराग के चचेरे भाई प्रिंस राज सांसद हैं। बाकी तीन सीटों में एक बीजेपी और दो जेडीयू के पास है।

चिराग की पार्टी और खुद चिराग ने हाजीपुर में गतिविधियां बढ़ा रखी है। न्योता से लेकर कार्यक्रम तक में वो शामिल हो रहे हैं। चिराग की मंशा भांप चुके पशुपति पारस भी चैलेंज कर चुके हैं कि हाजीपुर से चिराग लड़ें या उनकी मां, वो भी हाजीपुर छोड़कर कहीं नहीं जा रहे। दावा और चैलेंज एक तरफ, गठबंधन में लड़ना है तो बीजेपी की भी चिराग और पारस की दावेदारी में भूमिका रहेगी। बीजेपी जिस तरफ झुकेगी उसे हाजीपुर से लड़ने का मौका मिलेगा।

हाजीपुर में अपनी लोकप्रियता के भ्रम में चल रहे पशुपति पारस को जनता के आक्रोश का स्वाद भी मिलने लगा है। सोमवार को रेलवे के एक कार्यक्रम में पारस ने जब वो कहा कि वो हाजीपुर के सेवक हैं तो सभा में मौजूद एक बुजुर्ग आदमी उन पर बरस पड़े। बुजुर्ग ने सरेआम पारस को खरी-खोटी सुनाई और कहा कि चुनाव के समय जनता को मालिक बताकर चुनाव के बाद खुद मालिक बन जाते हो। पारस की इस बुजुर्ग से कुछ देर बहस हुई और फिर पारस वहां से चलते बने। ये वैसे तो एक छिटपुट घटना है लेकिन हाजीपुर के लोगों के मन में पारस को लेकर कितना गुस्सा है, उसका एक संकेत भी है।

कुल मिलाकर हाजीपुर का मन-मिजाज भी चिराग पासवान की संभावना बढ़ा रहा है। अगर पशुपति पारस के खिलाफ गुस्सा है तो बीजेपी किसी भी सूरत में पारस को वहां से दोबारा लड़ने नहीं देगी। चिराग अगर बीजेपी के साथ आते हैं तो एससी वर्ग के लिए आरक्षित हाजीपुर सीट लोजपा-रामविलास के खाते में जाने के आसार ज्यादा हैं। अभी तो चिराग बीजेपी के बगल में खड़े होकर एनडीए से बाहर हवा का रुख भांप रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

2 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

3 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

13 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

13 घंटे ago