बिहार में नगर निकाय आम चुनाव के लिए प्रचार का शोर आज यानी बुधवार शाम 5 बजे थम गया. नगर चुनाव और उपचुनाव के लिए 9 जून को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. सभी सीटों के लिए मतदान ईवीएम से कराया जाएगा. इसके लिए जिलों में ईवीएम की जांच की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. आयोग के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव और उप चुनाव को लेकर तीन वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. बिहार में इससे पहले निकाय चुनाव का पहला चरण पूरा हो चुका है.
21 जिलों के 31 नगर निकायों में होना है चुनाव
आयोग के अनुसार राज्य के 21 जिलों के 31 नगर निकायों (2 नगर निगम, 18 नगर परिषद व 11 नगर पंचायत) में आम चुनाव होना है. साथ ही 20 जिलों के 31 नगर निकायों के लिए उपचुनाव कराया जाना है. बिहार निकाय चुनाव के इस चरण में 4698 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. जहां इस चुनाव को लेकर कुल 4802 नामांकन पत्र दाखिल किये गये. वहीं इनमें से 101 नामांकन पत्र जांच के क्रम में अस्वीकृत कर दिये गये. जबकि 4701 नामांकन पत्र स्वीकृत हुए और इनमें तीन पार्षद पद के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित किये गये हैं.
कुल 4802 नामांकन पत्र दाखिल किये गये
नगर निकाय चुनाव के लिए 17 मई तक कुल 4802 नामांकन पत्र दाखिल किये गये. इनमें मुख्य पार्षद के लिए 500, उप मुख्य पार्षद के लिए 440 और पार्षद पद के लिए 3862 नामांकन पत्र दाखिल किये गये. 23 मई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद मुख्य पार्षद के 11 वही उप मुख्य पार्षद के 13 और पार्षद के 77 नामांकन पत्र अस्वीकृत किये गये.
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…