अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबियत बिगड़ गई. योग करने के दौरान तबियत बिगड़ने के दौरान उनके पीए ने उन्हें पकड़कर सोफे पर बैठाया.
बताया जा रहा है कि योग दिवस के मौके पर वे कोनहारा घाट पर आयोजित योग शिविर में पहुंचे थे. पशुपति कुमार पारस का कहना है कि गाड़ी के गड्ढ़े में पड़ जाने के चलते ये परेशानी हुई है. तबियत खराब होने के चलते वे योग नहीं कर पाए. अब दिल्ली में उनका इलाज कराया जाएगा.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी तबीयत पहले से खराब थी और पटना के डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था. उन्होंने कहा कि अब वो दिल्ली एम्स में अपनी जांच कराएंगे. उन्होंने कहा कि योग दिवस का इतना महत्वपूर्ण प्रोग्राम था, इसलिए वह चले आए थे. तबीयत बिगड़ने के बाद सहयोग से पशुपति कुमार पारस को मंच से उतारा गया और फिर वह वापस पटना चले गए.
बता दें कि हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित नेपाली छावनी मंदिर के पीछे विश्व योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के अलावा वैशाली डीएम यशपाल मीणा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे.
पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…
बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…
समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…