Bihar

बिहार: पांचवी के छात्र को सिगरेट पीता देख शिक्षक हुआ आग बबूला, कपड़े उतरवाकर बेरहमी से पीटा, हुई मौत

बिहार के मोतिहारी में टीचर की पिटाई से छात्र की मौत हो गई। 14 साल के बच्चे की गलती बस इतनी थी कि वो सिगरेट पी रहा था। बच्चे को टीचर ने बेल्ट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मामला मधुबन थाना इलाके का है। यहां हरदिया पुल के पास रेसिडेंशियल मधुबन राइजिंग स्टार प्रेप स्कूल में बजरंगी पांचवी का छात्र था।

बच्चे की मौत के बाद परिवार ने स्कूल के चेयरमैन सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी को अरेस्ट नहीं किया है। दबी जुबान से लोग दोनों ही पक्षों में समझौता होने की भी बात कर रहे हैं।

बेल्ट से बेहोश होने तक मारा

घटना शनिवार को मधुबन थाना इलाके के हरदिया पुल के पास की है। बंजरिया गांव के हरि किशोर यादव का 14 साल का बेटा था। वह हरदिया पुल पर छिपकर सिगरेट पी रहा था। सिगरेट पीते हुए उसके स्कूल के चेयरमैन विजय यादव ने देख लिया। उसे पकड़कर स्कूल ले गए, जहां कपड़ा खोल कर बजरंगी की बेल्ट से जमकर पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गया।

फिर उसे मधुबन के निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया, लेकिन वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

मोबाइल बनवाने गया था: मां

बजरंगी की मां ओशमीला देवी के अनुसार गर्मी की छुट्टियों में वह घर पर आया हुआ था। दो महीने पहले ही उसका एडमिशन रेसिडेंशियल मधुबन राइजिंग स्टार प्रेप स्कूल में करवाया था।

शनिवार को करीब दस बजे दिन में मोबाइल बनवाने के लिए मधुबन की ओर निकला था। मुझे घटना के बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा था।

सीधे मुजफ्फरपुर ले जाने की बात कही। मैंने पूछा कि क्या हुआ है। लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। जब वहां गई तो पता चला कि मेरे बेटे की मौत हो गई है। मेरे बेटे की हत्या चेयरमैन विजय यादव ने किया है।

बहन बोली, विजय सर ने बेल्ट से मारा

बजरंगी की बहन मीना ने कहा कि वह सुबह में पैसा लेकर मोबाइल लाने गया था। मोबाइल लेकर आने के दौरान हरदिया पुल के पास सिगरेट पी रहा था। वहां विजय सर ने उसको पकड़कर लिया और बहुत पीटा।

बेहोश होने पर उसे मधुबन ले गए, वहां से मुजफ्फरपुर, मौत होने के बाद हम लोगों को बताया।

घटना के बाद स्कूल के चेयरमैन सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : टोटो सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीने जेवरात, गिरकर महिला हुई जख्मी

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एनएच-122 बी पर बलुआही आईटीआई कॉलेज…

19 मिनट ago

रोसड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से 540 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज पर केस

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई…

2 घंटे ago

ब‍िहार: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की निर्मम ह’त्या से सनसनी, रास्‍ते में गाड़ी रोककर वारदात को दिया अंजाम

बिहार में अपराधियों ने एक बार सम्राट चौधरी सरकार की पुलिस को खुलेआम चुनौती देते…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में नवविवाहिता की जिंदा जलकर मौ’त, 8 फरवरी को हुई थी शादी; मायके वालों ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में शनिवार को एक…

11 घंटे ago

बिहार के गांव होंगे डिजिटल स्मार्ट, हर गली-सड़क को मिलेगा यूनिक कोड, QR स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

बिहार के गांव अब डिजिटल बदलाव की नई राह पर बढ़ने वाले हैं. पंचायती राज…

19 घंटे ago