Bihar

नीतीश-तेजस्वी को पैसा कहां से मिलता है? PK बोले- ‘मैंने मुंह खोला तो धोती पायजामा नहीं बचेगा’

बिहार में 16 सौ करोड़ की एंबुलेंस घोटाले पर बिहार की सियासत गरमायी हुई है. इसी कड़ी में जन सुराज संयोजक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला किया है. चाचा-भतीजा पर हमला करते हुए उन्होंने दोनों से पार्टी के लिए पैसे का सोर्स पूछा है.

बोले PK- ‘जेडीयू और आरजेडी जनता को लूट रहे’: 

प्रशांत किशोर ने कहा कि जेडीयू आरजेडी के नेता जनता को लूट रहे हैं. अगर मैंने मुंह खोला तो सब का धोती पायजामा खुल जाएगा. प्रशांत किशोर ने कहा कि खुद को सुशासन बाबू कहलाना पसंद करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार एक घोटाले को लेकर घिरते नजर आ रही है. जदयू और आरजेडी के नेता जनता को लूट रहे हैं. कोई उनसे पूछे कि इतना पैसा वह कहां से लेकर आ रहे हैं.

“नीतीश कुमार एक उम्रदराज व्यक्ति हो चुके हैं.कहते कुछ और करते कुछ और हैं, बोलते कुछ और हैं. अब राजनीतिक और सामाजिक रूप से अकेले हो चुके हैं. पहले बड़े भाई ने 15 साल बिहार को पीछे किया. अब 15 साल से छोटे भाई बिहार को पिछड़ेपन में धकेल रहे हैं. अब चाचा भतीजा मिलकर बिहार को पीछे कर रहे हैं.”- प्रशांत किशोर, चुनावी रणनीतिकार

तेजस्वी यादव से पूछा ये सवाल:

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी प्रसाद यादव से सवाल पूछते हुए कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव अगर हिम्मत है तो यह बताने का कष्ट करें कि बर्थडे चार्टर प्लेन में कैसे मना रहे हैं? पैसा कहां से आ रहा है? क्या यह पैसा बिहार के गरीब जनता का है या नहीं? नीतीश कुमार हो या तेजस्वी प्रसाद यादव हो अपनी पार्टी कहां से पैसे लाकर चला रहे हैं यह बताने का कष्ट करें.

धन के मामले में जदयू बिहार में नंबर-1:

बता दें कि बिहार की जनता को लगातार उनके हक के लिए सचेत कर रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ-साथ विपक्ष पर भी हमला बोला है. आपको बता दें कि देश में भले ही बीजेपी सबसे अमीर पार्टी हो लेकिन बिहार में बीजेपी से ज्यादा अमीर जदयू है.पार्टी ने इसके पीछे का कारण लोगों का नीतीश कुमार पर भरोसा को बताया है. यही कारण है कि लोग नीतीश कुमार को चंदा देते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

16 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

18 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

24 घंटे ago