Bihar

नीतीश की मेजबानी और बिहार के व्यंजन पर राहुल गांधी समेत देश के नेता हुए फिदा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में 23 जून को विपक्षी दल की बैठक हुई. इसमें क्रांगेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खरगे समेत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ कई दिग्गज नेता शामिल हुए. पटना में 15 विपक्षी दलों का महाजुटान हुआ. सभी विपक्ष के नेता सीएम नीतीश कुमार के आवास पर एकत्रित हुए. बैठक की समाप्ति के बाद प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ. इसमें राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें बिहार के सभी व्यंजन खिला दिए.

राहुल गांधी बिहार के खाने के हुए मुरीद

क्रांगेस नेता ने आगे कहा कि उन्होंने लिट्टी चोखा और रसगुल्ला खाया. उन्हें यह व्यंजन खूब पसंद भी आया. राहुल गांधी यहां के खाने के मुरीद हो गए. प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता ने नीतीश कुमार की मेजबानी की तारीफ की. लिट्टी चोखा और रसगुल्ला का जिक्र करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री की मेजबानी को खूब बढ़िया बताया. इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान की नींव पर आक्रमण हो रहा है. देश के इतिहास के बदलने का काम हो रहा है. देश में संस्थानों पर चोट किया जा रहा है.

हिन्दुस्तान की नींव पर हो रहा आक्रमण- राहुल गांधी

क्रांगेस नेता ने कहा कि हिन्दूस्तान की नींव पर आक्रमण हो रहा है. हम सभी एक साथ काम करेंगे. साथ ही विचारधारा की रक्षा करेंगे. वहीं, अगली बैठक का आयोजन शिमला में होगा. अगली बैठक 10 या 12 जुलाई को बैठक होगी. बैठक में आपसी सहमति बनी है कि सभी लोग साथ में चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस नेता ने जानकारी दी कि कांग्रेस पार्टी का मोहब्बत में भरोसा है. जबकि, भाजपा देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है. भाजपा को हम सभी मिलकर हराएंगे. बैठक के बाद कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी की ओर से देश की नींव पर आक्रमण किया जा रहा है. इसके खिलाफ सभी मिलकर लड़ाई लड़ेंगे. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार की मेजबानी की जमकर तारीफ की.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago