Bihar

नीतीश पीएम कैंडिडेट बनें तो देंगे साथ: मुकेश सहनी का बड़ा बयान, गठबंधन को लेकर भी कही बड़ी बात

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियों अभी से ही तेज हो गई है. बिहार के सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुट गए हैं. वहीं पटना में 12 जून को विपक्षी दलों की बैठक भी है. इसी बीच वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बड़ा एलान कर दिया है. सहनी ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अगर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनते हैं तो वे और उनकी पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनका साथ देंगे.

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि आने वाले समय में जो पार्टी उनके समाज का दुख दर्द समझेगी, वीआईपी उनके साथ खड़ी होगी. मुकेश सहनी ने कहा कि जिनको देश का प्रधानमंत्री बनना है उन्हें हमारे पीछे आना होगा, हमें किसी के पीछे जाने की जरुरत नहीं है. सहनी ने कहा कि वे अपने समाज के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे. कल तक जिस समाज को बिहार के लोग नहीं जानते थे आज उस निषाद समाज को पूरे देश के लोग जान चुके हैं.


इस दौरान मुकेश सहनी ने विपक्ष को एकजुट करने में लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की और कहा कि अगर बिहार का कोई व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बनने की कोशिश कर रहा है तो इसमें कोई गलत बात नहीं है. सभी को कोशिश करते रहना चाहिए, वे अपनी कोशिश में कितना सफल हो पाते हैं यह आने वाला वक्त बताएगा. अगर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने की कोशिश करते हैं तो एक बिहारी होने के नाते हम चाहेंगे कि उनकी मदद करें और उनके साथ खड़े हों.

मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि सभी दल अच्छी तरह से जान रहे हैं कि निषाद समाज एक बड़ा वोट बैंक है और उसी वोट बैंक के दम पर मुख्यमंत्री हो या प्रधानमंत्री तय होते हैं. आज के समय में निषाद समाज को कोई भी दल अनदेखी नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की रणनीति है कि जो हमारी सुनेगा, हम उसकी सुनेंगे. वहीं गठबंधन को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी का किसके साथ गठबंधन होगा इसका फैसला साल के अंत तक कर लिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

3 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

6 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

6 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

16 घंटे ago