Bihar

अब इंजन घुमाने के चक्कर से मिलेगी छुट्टी, मुजफ्फरपुर में बनेगा नया रेलवे जंक्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन को आधुनिक बनाने का काम तो तेजी से चल ही रहा है, अब इसी बीच में मुजफ्फरपुर में एक न्यू जंक्शन बनाने की भी योजना सामने आ गई है. इस योजना को अमलीजामा पहनाते हुए अब मुजफ्फरपुर को न्यू जंक्शन देने की भी तैयारी शुरू हो गई है. न्यू मुजफ्फरपुर जंक्शन बनाने के लिए तीन जगहों का प्रस्ताव भेजा गया है. इसके तैयार होने से ट्रेन के परिचालन में समय की बचत होगी. साथ ही यात्रियों को भीड़ से भी निजात मिलेगी.

पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक के प्रस्ताव पर इसकी कवायद अब तेज हो गई है. पुराने रेलवे स्टेशन के एरिया में ही शुरुआती दौर में 2 प्लेटफार्म का रेलवे स्टेशन बनाने की योजना है. न्यू मुजफ्फरपुर जंक्शन के निर्माण के लिए मुजफ्फरपुर स्टेशन एरिया में तीन जगहों को चिन्हित किया गया है. इसमें चंद्रलोक चौक के समीप लोको कॉलोनी, बटलर चौक के पास रेलवे कॉलोनी, तीसरा ब्रह्मपुरा रेलवे कॉलोनी इसमें शामिल है. रेलवे को न्यू मुजफ्फरपुर जंक्शन बनाने के लिए 800 मीटर लंबी और 30 फीट चौड़ी जगह की आवश्यकता है. हालांकि,न्यू जंक्शन बनाने के लिए अभी तक जगह फाइनल नहीं हुआ है.

45 मिनट का लग जाता है समय

बताया जा रहा है कि हाजीपुर, सीतामढ़ी और मोतिहारी लाइन से आने वाली ट्रेनों का इंजन घुमाने में करीब 45 मिनट का समय लग जाता है. वहां न्यू मुजफ्फरपुर जंक्शन बन जाने के बाद इंजन घुमाना नहीं पड़ेगा. गाड़ी आएगी और पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद गंतव्य स्टेशन हाजीपुर, मोतिहारी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी की ओर आसानी से निकल जाएगी.

एक्सपर्ट की मानें तो न्यू मुजफ्फरपुर जंक्शन बनने पर मुजफ्फरपुर वर्ल्ड क्लास स्टेशन से काफी फायदा होगा. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेनों का दबाव घटेगा. साथ ही सीतामढ़ी से दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस सहित उन रूटों की ट्रेनें न्यू मुजफ्फरपुर जंक्शन से निकल जाएगी. इसके अलावा गुड्स ट्रेनों के मार्ग में होने वाले ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

6 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

7 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

8 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

12 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

21 घंटे ago