Bihar

मॉनसून की बेरुखी से बिहार में खेती पर गहराया संकट, 30 से 35 फीसदी खेतों में ही पड़े धान के बिचड़े

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में मौसम की बेरूखी जारी है. इससे राज्य में धान की खेती पर अब संकट गहरा गया है. अच्छी या औसत बारिश होने पर 25 जून तक बिहार में लगभग 50 से 60 प्रतिशत खेतों में धान के बिचड़े पड़ जाते थे. किसानों तक 70 से 80 फीसदी बीज भी उपलब्ध हो जाता था. मगर, इस वर्ष अब तक लगभग 30 से 35 फीसदी ही धान के बिचड़े खेतों में डाले जा सके हैं. वहीं, 17 जून तक लगभग 17 प्रतिशत बीज ही उपलब्ध कराया जा सका था.

17 जून तक 22.7 फीसदी पड़े धान के बिचड़े

किसान सलाहकारों व समन्वयकों की हड़ताल का भी धान की खेती पर असर माना जा रहा है. बीज वितरण समेत अन्य कार्य इनके ही जिम्मे है. इनके हड़ताल पर चले जाने के कारण बीजों का प्रबंधन प्रभावित हुआ. उल्लेखनीय है कि राज्य में 17 जून तक 22.7 फीसदी ही धान के बिचड़े पड़े थे. हालांकि, कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मॉनसून का बिहार में प्रवेश हो गया है. इसमें क्षतिपूर्ति की संभावना है.

मध्यम जमीन पर बिचड़ा डालने का समय समाप्त

बिहार की मध्यम जमीन पर बिचड़ा डालने का आदर्श समय समाप्त हो गया है. मध्यम जमीन पर 10 से 25 जून तक बिचड़ा डालने का आदर्श समय था. वहीं, निचली जमीन में बिचड़ा डालने के आदर्श समय में दो दिन बीत गये हैं. अब तीन दिन ही निचली जमीन में बीज डालने का समय बचा है. कुल मिलाकर ऊपरी जमीन में ही अब धान की खेती के आसार हैं. ऊपरी जमीन में 25 जून से 10 जुलाई तक बीज डालने का आदर्श समय निर्धारित है. 17 जूून तक पूरे राज्य में 22.7 फीसदी ही धान के बिचड़े डाले जा सके थे.

Avinash Roy

Recent Posts

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

58 मिनट ago

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

3 घंटे ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

3 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

10 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

10 घंटे ago