बिहार में मद्य निषेध की टीम और पुलिस पर लगातार हमले हो रहे हैं। इससे बचने के लिए अब नया हथियार दिया जा रहा है। सभी कारतूस और हथियार फेल से हो गए तो मिर्ची पाउडर सहारा बना है।
मद्य निषेध और पुलिस टीम घातक हथियार के बजाए मिर्ची पाउडर इस्तेमाल करेगी। मिर्ची पाउडर की पहली खेप पटना पहुंच चुकी है। मद्य निषेध विभाग को सौंपी भी जा चुकी है। मद्य निषेध विभाग के संयुक्त सचिव कृष्णा पासवान ने इसकी जानकारी दी है।
पथराव की घटनाएं बढ़ी
सचिव का कहना है कि मद्य निषेध और पुलिस की टीम पर रोड़ेबाजी और पथराव की घटना बढ़ गई है। शराब तलाशी के दौरान शराब माफियाओं की ओर से लोग भीड़ जाते हैं। रोड़ेबाजी और पथराव करने लगते हैं। अब इन लोगों से गोली और बारूद से नहीं निपटा जाएगा। इन तत्वों से निपटने के लिए बिहार में पहली बार मिर्ची स्प्रे का उपयोग में किया जाएगा।
12 से 15 फीट तक असरदार
यह मिर्ची स्प्रे दूर से ही हमलावरों पर स्प्रे किया जाएगा। मिर्ची स्प्रे 12 से 15 फीट तक प्रभावी होगा। कृष्णा पासवान ने कहा है कि गाड़ी से खींचने, पिटाई करने नजदीक से पथराव करने के दौरान यह मिर्च उपयोग में लाया जाएगा। मद्य निषेध विभाग मिर्च स्प्रे का कई लॉट बुक करा चुकी है। उन्होंने बताया है कि मिरची स्प्रे की लॉट पटना पहुंच चुका है। मद्य निषेध पुलिस को ट्रेनिंग दी जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…