Bihar

जीतन राम मांझी को आ गया अमित शाह का बुलावा, आज मीटिंग के बाद एनडीए में वापसी के आसार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम प्रमुख जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन दिल्ली दौरे पर हैं। इस बीच खबर आ रही है कि आज जीतन राम मांझी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से साढ़े तीन बजे मुलाकात करेंगे। कयास लगाया जा रहा है कि अमित शाह से मुलाकात के बाद जीतन राम मांझी एनडीए का दामन थाम सकते हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जीतन राम मांझी ने महागठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। समर्थन वापस लेने के बाद पटना में मांझी ने पटना में पत्रकारों से बताया था कि दिल्ली दौरे के दौरान उनकी कई राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात हो सकती है। मांझी ने राहुल गांधी और मायावती से भी मिलने की बात कही थी।

जीतन राम मांझी और उनके बेटे 19 जून से ही दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इस बीच मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना में हम के कई वरिष्ठ नेताओं ने जदयू का दामन थाम लिया। ध्रुव लाल मांझी, शफिर उल हक, रामेश्वर बैठा, विनय बैठा, सन्तोष बैठा, अशोक सिन्हा सहित बड़ी संख्या में नेताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इसे जीतन राम मांझी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इसे लेकर जेडीयू नेता उमेश कुशवाहा ने कहा कि जीतन राम मांझी के लिए परिवार हित सर्वोपरि है। समाज के लोगों को दिग्भ्रमित कर अब तक उन्होंने सिर्फ अपने परिवार का भला किया है।

बता दें कि 13 जून को जीतन राम मांझी नके बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कुमार की सरकार से इस्तीफा दे दिया था। संतोष सुमन सरकार में एससी-एसटी कल्याण मंत्री थे। इस्तीफे के बाद संतोष सुमन ने कहा कि सत्तारूढ़ दल जदयू की तरफ से उनकी पार्टी हम के विलय का लगातार दबाव दिया जा रहा था। अब यह असहनीय हो गया था, इसलिए इस्तीफा देकर अलग होना ही विकल्प बचा था।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

17 मिनट ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

28 मिनट ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

44 मिनट ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

1 घंटा ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

2 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

5 घंटे ago