Bihar

जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, चार्जशीट दाखिल, जानें पूरे केस का अपडेट

तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर हमले का फर्जी वीडियो प्रसारित करने के मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत तीन अन्य आरोपितों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर दी है।

ईओयू ने जांच के बाद नामजद अभियुक्त राकेश रंजन कुमार सिंह, मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी और आदित्य कुमार चौरसिया के विरुद्ध आरोप-पत्र समर्पित किया है। इस मामले में एक अन्य आरोपित अनिल कुमार यादव फरार है, जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

ईओयू के अनुसार, मनीष कश्यप समेत अन्य आरोपितों के द्वारा दो राज्यों के बीच भाषाई विवाद पैदा करने के लिए जानबूझकर यह षड्यंत्र रचा गया था। इसके लिए इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक और भड़काने वाला फर्जी वीडियो प्रसारित किया गया।

जक्कनपुर में बनाया था फर्जी वीडियो

ईओयू की जांच में पाया गया कि अभियुक्तों के द्वारा तमिलनाडु हिंसा का फर्जी वीडियो पटना के जक्कनपुर इलाके में बनाया गया था। इस फर्जी वीडियो में दिख रहे दो बिहारी मजदूरों का चार स्क्रीनशाट लेकर मनीष कश्यप ने कई गणमान्य लोगों को टैग कर ट्वीट किया था।

मनीष कश्यप पर इसके अलावा तीन अन्य कांड भी दर्ज हैं, जिनका अनुसंधान किया जा रहा है। मालूम हो कि इस मामले में तमिलनाडु में भी मनीष कश्यप पर कई प्राथमिकी दर्ज की गई है। मनीष कश्यप अभी तमिलनाडु की जेल में है। वहां की पुलिस रिमांड पर मनीष को ले गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहिउद्दीननगर में निलंबित ASI सरोज सिंह के घर से बरामद इंसास का रोहतास जिले से जुड़ा कनेक्शन, EVM की सुरक्षा में लगे जवान का चोरी हुआ था हथियार

समस्तीपुर : मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा दियारा इलाके में निलंबित एएसआई सरोज सिंह…

6 घंटे ago

प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग में समस्तीपुर अव्वल, गणित मॉडल को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए यह क्षण अत्यंत गर्व और प्रेरणा से भरा रहा,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में 8.0 तीव्रता के भूकंप का सिमुलेशन, 8 स्थानों पर चला मेगा मॉक ड्रिल; सायरन बजते ही सक्रिय हुईं रेस्क्यू टीमें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 मार्च को होगा 15वां डिस्ट्रिक्ट IMA कॉन्फ्रेंस-2026 का आयोजन

समस्तीपुर : आईएमए के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मार्च…

8 घंटे ago

बिहार पुलिस के अफसरों पर मुकदमे से पहले लेनी होगी अनुमति, IPS को अरेस्ट करने की कोशिश के बाद अधिसूचना जारी

बिहार पुलिस के पदाधिकरी या कर्मी राज्य में कहीं भी पदस्थापित हों, उनपर मुकदमा चलाने…

8 घंटे ago

बंगाल में बीजेपी सरकार तय है, अमित शाह का अररिया से बड़ा ऐलान; पहला टास्क भी बता दिया

मिशन सीमांचल पर तीन दिनों के बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

16 घंटे ago