Bihar

बिहार में लू लगने से 2 दिन में 22 मौतें: 6 जिलों में रेड अलर्ट; समस्तीपुर समेत कई जिलों में स्कूल 24 तक बंद

बिहार में जानलेवा लू चल रही है। कई जिलों का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से पहुंच गया है। दो दिन में लू लगने से 22 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा 10 मौतें भोजपुर में जिले में हुई हैं। प्रदेश के अस्पतालों में लू लगने और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

पटना, समस्तीपुर, दरभंगा, गया, नालंदा समेत कई जिलों में 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी 24 जून तक बंद कर दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने लगातार दूसरे दिन भी हीट वेव को लेकर 6 जिलों में रेड, 8 जिलों में ऑरेंज और 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

2 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

प्रदेश में अगले 2 दिनों तक तापमान में गिरावट की संभावना देखने को नहीं मिलेगी। दो दिन बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले 2 से 3 दिनों तक राज्य में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। बिहार में मानसून के कमजोर पड़ने के कारण गर्मी अपना असर दिखा रही है।

जानिए किन-किन जिलों में है अलर्ट

रेड अलर्ट : भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर और कैमूर

ऑरेंज अलर्ट : पटना, नालंदा, जमुई, लखीसराय, बांका, शेखपुरा, बेगूसराय और खगड़िया

यलो अलर्ट : गया, जहानाबाद, भागलपुर और पूर्वी चंपारण

15 जिलों के तापमान में बढ़ोतरी

शुक्रवार को पटना सहित 23 जिलों में हीट वेव चल रही है। तापमान 42 डिग्री से ज्यादा है। राज्य के 15 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि, जबकि 10 जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

51 मिनट ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

6 घंटे ago