Samastipur

89वीं बिहार स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में समस्तीपुर ने 11 मेडल पर जमाया कब्जा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट कंपलेक्स में आयोजित 89वीं बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में समस्तीपुर के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धा में 11 मेडल जीतकर अपने जिले का मान बढ़ाया है। पटना में समस्तीपुर के इस सफलता पर जिला में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष रजिउल इस्लाम उर्फ रिज्जु के नेतृत्व में सभी विजेता एथलीटों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में अध्यक्ष रजिउल इस्लाम, मो. एजाजुल हक नन्हे, उपाध्यक्ष नरेश महतो, संगठन सचिव एखलाकुर रहमान सहदाव, मोना, सिराज अहमद खान ने संयुक्त रूप से सभी 11 मेडलिस्ट एवं टीम मैनेजर व कोच को इक्कीस-इक्कीस सौ के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।

जिला एथलेटिक संघ के सचिव मोहम्मद रुस्तम अली एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद अब्बास अंसारी ने बताया कि बिहार राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विभिन्न स्पर्धा में समस्तीपुर के विजय कुमार ने 1500 एवं 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वही दलसिंहसराय के रोहित राज ने ऊंची कूद और ट्रायथलॉन में बिहार रिकॉर्ड बनाते हुए 1787 पॉइंट हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वही 3 हजार मीटर स्टीपलचेज में समस्तीपुर के आशुतोष कुमार एवं ऊंची कूद में समस्तीपुर की पुष्पांजलि ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

इसके अलावा गोला फेंक में गोविंद कुमार, चक्का फेंक में प्रियंका कुमारी, 400 मीटर दौड़ में अभिलाषा कुमारी, 400 मीटर हर्डल में रंजीत कुमार एवं 1500 मीटर दौड़ में सहेली कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर समस्तीपुर के लिए पदकों की संख्या में वृद्धि कर जिले का मान बढ़ाया। सम्मान समारोह में संरक्षक डॉक्टर एनके आनंद, संगठन सचिव सतनारायण ठाकुर, सुभीत कुमार सिंह, एखलाकुर रहमान सहदाव, पप्पू खान, कला संस्कृति खेल कार्यालय के सहायक वरुण कुमार सिंह, मोना, फैसल आलम मन्नु, सत्येंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार सहित बहुत सारे खेल प्रेमी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

1 घंटा ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

2 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

3 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

20 घंटे ago