Bihar

समस्तीपुर: ईख के खेत में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का फसल जल कर राख

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- जिले के मोहिउद्दीननगर थाने के कुरसाहा गांव में सोमवार देर शाम ईंख के खेत में लगी भीषण आग से करीब दो एकड़ में लगी ईंख की फसल जल कर राख हो गई। जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में गांव के रामस्लोग राय का 10 कट्ठा से अधिक ईंख की फसल जल कर नष्ट हो गया।

बताया गया है कि देर शाम करीब 9 बजे अचानक लोगों ने देखा की कुरसाहा गांव के ईंख के खेत से धुंआ उठ रहा है। लोग जब तक कुछ समझ पाते ईंख का खेत धू-धू कर जलने लगा। हल्ला होने पर आसपास के लोग खेतों की ओर दौड़े, लोगो ने पहले खुद आग बूझाने का प्रयास किया। लेकिन आग तबतक बेकाबू हो गई थी। देखते ही देखते आसपास के कई किसानों के ईंख खेत भी धू-धू कर जलने लगी।

इसके बाद लोगों ने मोहिउद्दीननगर थाना को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पहुंची दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि संभव है की खेत के रास्ते गुजरने वाला कोई व्यक्ति सिगरेट व बीड़ी का जला हुआ टुकड़ा खेत में फेंक दिया है। जिस कारण धीरे-धीरे आग पकड़ ली।

Avinash Roy

Recent Posts

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

50 मिनट ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

10 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

12 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

12 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

21 घंटे ago