Bihar

आज लखीसराय में अमित शाह की रैली; सरकार से हटने के बाद 10 महीने में 5वां बिहार दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार आ रहे हैं। बीते 10 महीनों में ये उनका 5वां दौरा है। शाह लखीसराय में महाजन संपर्क अभियान रैली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि अमित शाह के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आ सकते हैं।

ये रैली को कई मायने में अहम मानी जा रही है। अपने दौरे के दौरान शाह 6 जिलों के 3 लोकसभा और 20 विधानसभा क्षेत्रों को साधने की कोशिश करेंगे। बता दें लखीसराय के मुंगेर लोकसभा सीट से ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सांसद हैं।

शाह का पूरा शेड्यूल

अमित शाह लगभग 3 घंटे लखीसराय में गुजारेंगे। सेना के स्पेशल विमान से वो दोपहर 1:20 बजे पटना पहुंचेगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से वे अशोक धाम मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।

20 मिनट तक भगवान शिव की पूजा करने के बाद 2:30 बजे कार्यक्रम स्थल लखीसराय के गांधी मैदान के लिए रवाना होंगे, जहां वे रैली को संबोधित करेंगे। रैली के बाद वो नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के घर पहुंचेंगे।

यहां लंच करने के बाद लगभग एक घंटे तक मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। वे यहां से 5 बजे पटना के लिए रवाना होंगे। पटना एयरपोर्ट से ही दिल्ली के रवाना हो जाएंगे।

बिहार में बीजेपी की 10 कमजोर सीटों में एक मुंगेर भी

बीजेपी ने बिहार में लोकसभा की 10 ऐसी सीटों की एक लिस्ट तैयार की है, जहां पार्टी खुद को कमजोर मानती है। इसलिए बीजेपी का इन 10 सीटों पर मुख्य रूप से फोकस होगा। मुंगेर उसी 10 सीटों में से एक है।

इन सीटों पर बीजेपी को आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। इसके लिए पार्टी की तरफ से खास रणनीति तैयार की गई है। अमित शाह खुद इन सीटों की तैयारी पर नजर रख रहे हैं।

जेडीयू से मुंगेर सीट छीनने की तैयारी, अब तक सहयोगियों के लिए छोड़ती रही

बीजेपी हमेशा मुंगेर सीट अपने सहयोगियों के लिए छोड़ती रही है। 2004 में यहां से आरजेडी के सांसद जीते थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में एनडीए की तरफ से ललन सिंह इस पर जीत हासिल की थी।

2014 में जब नीतीश एनडीए से अलग हुए तब एनडीए के कोटे से लोजपा के हिस्से ये सीट आई और लोजपा की वीणा देवी ने ललन सिंह को पटखनी दी। 2019 में एक बार फिर से जेडीयू एनडीए का हिस्सा बनी। ललन सिंह फिर यहां से जीतकर लोकसभा पहुंचे।

इस बार फिर से बीजेपी जेडीयू से यह सीट छीनने की रणनीति तैयार कर रही है। इसके लिए अभी से ही मंडल से लेकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एक्टिव कर दिया गया है।

विजय सिन्हा हो सकते हैं उम्मीदवार, उन्हीं के घर होगी कोर ग्रुप की बैठक

बीजेपी सूत्रों की माने तो इस बार बीजेपी ये सीट सहयोगियों को देने की बजाए, अपना उम्मीदवार उतार सकती है। इसमें सबसे आगे विजय सिन्हा का नाम चल रहा है। वे फिलहाल लखीसराय से विधायक हैं, जो मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में ही आता है।

साथ ही इसी क्षेत्र के एक और मजबूत गढ़ मोकामा में उनका घर और ससुराल भी पड़ता है। इसके मद्देनजर मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के कोर कमेटी की एक बैठक भी विजय सिन्हा के घर में रखी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

7 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

7 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

7 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

8 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

15 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

22 घंटे ago