Bihar

जनता दरबार में अधिकारी के हाथ से कागज गिरने पर भड़के नीतीश कुमार, बोले- तुम्हारा तो जूता है नीचे

सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार का आयोजन हुआ. इसमें सीएम नीतीश ने कई विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुना. साथ ही लोगों की समस्याओं का निपटारा भी किया. इसी दौरान जब सीएम एक फरियादी की समस्याओं को सुन रहे थे, तभी वहां मौजूद एक अधिकारी के हाथ से कागज गिर गया. इसके बाद मुख्यमंत्री उनपर भड़क गए. वह अधिकारी शिकायत से जुड़े आवेदन की कॉपी लाकर सीएम के हाथ में दे रहे थे. सीएम उन्हें काफी देर से देख भी रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कहां गिरा देते हो, तुम्हारा तो जूता है नीचे.

फरियादी की समस्या सुनने का दौरान गिरा कागज

कागज के गिरने के बाद मुख्यमंत्री का धैर्य टूट गया. नीतीश कुमार ने कहा कि ‘कहां गिरा देते हो नीचे और नीचे गिराकर यहां लाते हो. हम इसको हाथ से पकड़ेंगे बोलो. नीचे गिरा दिए.’ इसके बाद वह अधिकारी वहां से चले जाते है और दूसरे अधिकारी उनकी जगह पर आते है और सीएम शांत हो जाते है. साथ ही आगे फरियादियों की फरियाद सुनने लगते है. बता दें कि यहां मुख्यमंत्री ने कई समस्याओं का निपटारा किया.

जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने समस्याओं का किया निपटारा

बता दें कि शिकायत से जुड़े आवेदन को देखते हुए नीतीश कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारी को फोन लगाकर मामले को देखने के लिए कहा. मुख्यमंत्री ने उस आवेदन से जुड़े व्यक्ति की शिकायत सुनकर विभाग को तुरंत समस्या का समाधान करने के आदेश दिए. मालूम हो कि यहां सीएम ने कई लोगों की शिकायत को सुना. साथ ही विभाग से जुड़े लोगों को फोन करके उचित दिशा निर्देश भी दिए. नीतीश कुमार ने अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्याओं का निपटारा किया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

6 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

7 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

7 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

7 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

13 घंटे ago