Bihar

जेडीयू विधायकों से मिलेंगे नीतीश कुमार, कई MLA को सीएम हाउस बुलाया; जानें वजह

बिहार के मुख्यमंत्री तथा जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार शुक्रवार को एक अणे मार्ग में पार्टी के कई विधायकों से मिलेंगे। डॉ. संजीव समेत कुछ और विधायकों से इस मुलाकात को लेकर बुलावा गया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इन दिनों मुख्यमंत्री अपने दल के विधायकों से बारी-बारी मिल रहे हैं। इस क्रम में बुधवार को शालिनी मिश्रा और अजय चौधरी ने भी उनसे भेंट की थी। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विधायकों से उनका हाल-चाल ले रहे हैं। विकास कार्यों तथा लोगों की प्रतिक्रियाओं से जुड़ा फीडबैक भी लिया जा रहा है।

विधायकों के लिए भी सीएम के साथ सीटिंग के अवसर की तरह है, जिसमें वे क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं और संभावित कार्यों पर भी उनसे चर्चा कर पा रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विधायकों से मुलाकात सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है। आने वाले दिनों में भी यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है। सीएम नीतीश सभी विधायकों से अलग-अलग मिलकर बात कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार अपनी पार्टी के विधायकों से मिलकर मौजूदा सरकार का फीडबैक ले रहे हैं। विधायकों के क्षेत्र में क्या माहौल है, जनता का क्या मूड है और विकास कार्यों से वे संतुष्ट हैं या नहीं, इन सभी बातों को खंगाला जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

1 घंटा ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

5 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

16 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

16 घंटे ago