Bihar

बिहार के इन जिलों में आज अति भारी बारिश का अलर्ट, ठनका गिरने की भी आशंका

बिहार में मॉनसून की सक्रियता बढ़ गई है। इससे राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन राज्यभर में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। चार जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 9 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। पटना में भी झमाझम के आसार हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर ठनका गिरने की भी आशंका है। खराब मौसम में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिले के कुछ इलाकों में अति भारी बरसात हो सकती है। साथ ही कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, खगड़िया, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। राज्यभर में गरज-तड़क की स्थिति बनी रहेगी।

बारिश का दौर शुरू होने के बाद किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों ने धान समेत अन्य फसलों की रोपाई शुरू कर दी है। हालांकि, दक्षिण बिहार के लोगों को अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 48 घंटे के बाद राज्यभर में मॉनसून संबंधी गतिविधियां में कमी आएगी। बारिश का दौर थमने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

13 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

15 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 घंटे ago