Bihar

बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय को मिली जगतगुरु रामानुजाचार्य की उपाधि, सनातन धर्म के प्रसार का संकल्प

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने श्री त्रिदंडी स्वामी जी के परम शिष्य श्री श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी के समक्ष रामानुजाचार्य परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरे जीवन समर्पित करने का संकल्प लिया है. इस अवसर पर जीयर स्वामीजी ने गुप्तेश्वर पांडेय के समर्पण भाव और सनातन धर्म के प्रचार के योगदान को देखते हुए उन्हें जगतगुरु रामानुजाचार्य के पद पर आसीन किया है.

जीयर स्वमी जी से आशीर्वाद लेने यज्ञ स्थल पर पहुंचे थे गुप्तेश्वर पांडेय

दरअसल जीयर स्वामी जी इस समय झारखंड के गढ़वा जिले के नगरउंटारी प्रखंड के पाल्हे जतपुरा गांव में आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर चार जून से चतुर्मासा में हैं. इसी दौरान गुप्तेश्वर पांडेय यहां जीयर स्वमी जी से आशीर्वाद लेने यज्ञ स्थल पर पहुंचे थे.

विदेशों में करेंगे आध्यात्मिक यात्रा

उल्लेखनीय है कि जून-जुलाई माह तक श्री गुप्तेश्वर जी महाराज गुजरात, महाराष्ट्र व कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे. वो अगस्त में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड जायेंगे. सितंबर में आस्ट्रेलिया के मेलबर्न सिडनी में आध्यात्मिक यात्रा समाप्त कर फिजी देश में लोगों को राम कथा सुनायेंगे.

जगतगुरु रामानुजाचार्य के पद पर आसीन किये जाने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि अब जीयर स्वामी जी महाराज के आदेशों का पालन करते हुए सनातन धर्म का प्रचार करना ही उनके जीवन का उद्देश्य रह गया है. वह पूरे देश में सनातन धर्म का प्रचार करेंगे. उन्होंने कहा कि वह जतपुरा में स्वामी जी द्वारा किये जा रहे चतुर्मासा के दौरान आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन के लिए आते-जाते रहेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

10 मिनट ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

41 मिनट ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

2 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

2 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

3 घंटे ago