Bihar

बिहार: शादी से पहले प्रेमी संग भागी लड़की, परि‍वार ने उसके पु‍तले की शव यात्रा निकाली; फिर श्‍मशान ले जाकर जला दिया

बिहार के पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड के टीकापट्टी बाजार में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां इंटर छात्रा ने अपने प्रेमी संग शादी रचा ली. इसके बाद परिजनों ने उसके पुतले की अर्थी निकालकर अंतिम संस्कार कर दिया. सामाजिक व पारिवारिक बहिष्कार के इस स्वरूप को लेकर बुद्धिजीवियों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. स्थानीय लोगो ने बताया कि टीकापट्टी बाजार की इंटर छात्रा की शादी भागलपुर जिले के पीरपैंती में 12 जून को तय थी. लड़की को हल्दी भी लग चुकी थी.

परिजनों ने लड़की का पुतला बनाकर निकाली अर्थी

शादी के एक दिन पूर्व लड़की ने गांव के ही एक युवक के साथ भाग कर शादी कर ली. इससे परिवार वाले में काफी आक्रोश था. परिजनों ने 12वें दिन लड़की का पुतला बनाकर अर्थी निकाली और टीकापट्टी कारी कोशी नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया. इसमें स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. परिजनों का कहना है कि लड़की को किसी और लड़के से शादी करनी थी तो उसे पहले बताना चाहिए था. परिजनों के अनुसार लड़की उनके लिए मर चुकी है, इसलिए उन्होंने उसकी शव यात्रा निकाली.

दुल्हन के जोड़े में थाने पहुंची लड़की

लड़की के भागने के बाद उसके भाई बिहारी गुप्ता ने अपने गांव टीकापट्टी के ही अरुण मंडल के बेटे सुधांशु कुमार पर अपहरण का मामला दर्ज करवाया है. इसके बाद लड़की दुल्हन के जोड़े में टीकापट्टी थाने में पहुंची. यहां पहुंचकर उसने कहा कि उसने अपनी मर्जी से यह शादी की है. वहीं बहन के इस फैसले से नाराज भाई ने सोमवार शाम परिजनों के साथ मिलकर लड़की का पुतला तैयार किया. इसके बाद लड़की के पुतले की अर्थी को कंधा देकर पूरे बाजार में घुमाया. अर्थी में लड़की का फोटो भी लगाया गया था. साथ ही अर्थी को लेकर श्मशान तक ले जाने के बाद हिंदू रीति रिवाजों से दाह संस्कार किया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

7 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

7 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

7 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

8 घंटे ago