Bihar

गया में बंद कमरे से संदिग्ध हालात में मिला BEO का शव, पैरों में बंधी थी रस्सी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

गया में एक बंद कमरे से बीइओ का शव बरामद हुआ है. रविवार की सुबह इमामगंज प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी रामसेवक राम की संदेहात्मक स्थिति में शव बरामद हुआ है. शव एक बंद कमरे से मिला है. बेड के नीचे पड़े शव के पैरों में रस्सी बंधी हुई थी और कान-नाक से खून निकला हुआ था. मौत की वजह क्या है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले मौत की वजह बताना संभव नहीं है. रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हो पाएगा.

मधुबनी के रहने वाले थे राम सेवक राम

मूल रूप से मधुबनी जिले के रहिका-ककरौल थाना क्षेत्र के फुहरी गांव के रहने वाले शिक्षा पदाधिकारी राम सेवक राम इमामगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में करीब 3 साल से कार्यरत थे. रविवार की सुबह इमामगंज बाजार स्थित अनिल सिंह के किराये के मकान में संदिग्ध अवस्था में उनका शव बरामद हुआ है. दरअसल रविवार अहले सुबह से ही राम सेवक राम के परिजन उनके मोबाइल पर फोन कर रहे थे, लेकिन वो फोन रिसीव नहीं कर रहे थे. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना प्रखंड के शिक्षकों को दी. सूचना मिलने पर जब स्थानीय लोग उनके कमरे पर पहुंचे तो मामला उजागर हुआ.

मुंह और नाक से बह रहा था खून

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले कमरे का दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी. इसके बाद इसकी सूचना इमामगंज पुलिस को दी गयी. जब कमरे का दरवाजे तोड़ा गया, तो राम सेवक राम बेड से नीचे गिरे हुए थे. उनके मुंह और नाक से काफी खून बह रहा था. उनका पैर में रस्सी बंधी हुई थी. इसके साथ ही हाथ में भी कई जगह पर खून के धब्बों के निशान दिख रहे थे. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन करते हुए आगे कार्रवाई में जुट गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

12 मिनट ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

30 मिनट ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

1 घंटा ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

2 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

10 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

11 घंटे ago