Bihar

फरार BJP विधायक राजू सिंह के घर की होगी कुर्की, बैंड बाजे के साथ पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया

गिरफ्तारी के डर से फरार भाजपा के विधायक राजू कुमार सिंह के मुश्किल है बहुत बट गई है राजनेता तुलसी राय के किडनैपिंग केस में बीजेपी नेता की जमकर बेज्जती भी हो रही है। पुलिस ने शुक्रवार को उनके घर पर बैंड बाजे के साथ इस इश्तिहार चिपकाया। कहा कि अगर राजू सिंह कोर्ट या पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं करते हैं तो उनकी कुर्की जब्ती की जाएगी।

साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक राजू कुमार सिंह को राजद के नेता तुलसी राय से पंगा लेना बहुत महंगा पड़ा। एक तरफ जहां विधायक के गिरफ्तारी के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस जांच में जुटी है तो दूसरी ओर उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। पारू के पूर्व सीओ के साथ दुर्व्यवहार और राजद नेता तुलसीराय को अपनी गाड़ी में बैठा कर अगवा करने के आरोप में राजू सिंह फरार चल रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने बैंड बाजे के साथ उनके बड़ा दाऊद स्थित आवास पर इश्तेहार चिपकाया। आरोपी विधायक के घर पर इश्तिहार चिपका कर पुलिस ने कहा है कि जल्द से जल्द आरोपी राजू सिंह पुलिस ने न्यायालय के समक्ष समर्पण कर दें वरना उनके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी। राजू सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इससे पहले राजू सिंह की गिरफ्तारी के लिए मुजफ्फरपुर से लेकर पटना तक कई छापेमारी हो चुकी है। विधायक के पटना स्थित सरकारी आवास और मुजफ्फरपुर स्थित उनके पैतृक घर तथा कोल्ड स्टोर पर पुलिस पहले से छापेमारी की । उनके ठिकाने से दो लग्जरी कार और हथियार भी पुलिस ने जब्त किए गए। इस मामले में कोर्ट से भी राजू सिंह को राहत नहीं मिली। एक तरफ विधायक की हालत खराब है तो दूसरी ओर पुलिस की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

मुजफ्फरपुर के एसपी राकेश कुमार ने बताया कि राजू सिंह पर पारु थाने में तुलसी राय को अगवा करने के आरोप में केस दर्ज है। थानेदार ने राजू सिंह के कोल्ड स्टोर से तुलसी राय को बरामद किया था। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस की छानबीन में कांड को सत्य पाया गया और विधायक के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।

दरअसल बीजेपी विधायक राजू सिंह और राजद के नेता तुलसी राय दोनों एक ही क्षेत्र से हैं। दो अलग-अलग दलों के होने की वजह से दोनों के बीच राजनीतिक टकराहट शुरू से चली आ रही है। बीते 24 मई को पारू थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक तिलक समारोह के दौरान दोनों के समर्थकों के बीच टकराहट हो गई। इसी दौरान राजू सिंह ने तुलसी राय को अपनी गाड़ी में बिठा लिया और अपने कोल्ड स्टोरेज पर ले गए। दोनों के बीच वहां बात चल रही थी। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और राजू सिंह के ठिकाने से तुलसी को बरामद किया।

उसके बाद बीजेपी विधायक पर पारु थाने में में पिस्टल सटाकर मारते पीटते हुए घसीट कर गाड़ी में बैठा कर अगवा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। बीजेपी विधायक ने कोर्ट का भी सहारा लिया लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। तुलसी राय विधायक पर तरह तरह के आरोप लगाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago