Bihar

बिहार में एक महीने में दूसरा पुल धंसा, तेजस्वी बोले- यह केंद्र का प्रोजेक्ट बिहार सरकार का नहीं

बिहार के किशनगंज में मेची नदी पर बन रहे पुल के बीच का पिलर शुक्रवार को धंस गया। यह पुल NH327 ई पर ठाकुरगंज से बहादुरगंज के बीच मेची नदी पर बन रहा है। भागलपुर में अगुवानी पुल टूटने के 19 दिन बाद यह घटना हुई है।

पुल बना रही एजेंसी की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है। शनिवार को NHAI विभाग के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुल का जायजा लिया है।

बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने कहा कि यह प्रोजेक्ट भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का है। इसका बिहार सरकार से कोई लेना-देना नहीं है।

जीआर इन्फ्रा एजेंसी बना रही पुल

इस पुल का निर्माण जीआर इन्फ्रा एजेंसी कर रही है। 94 किमी लंबे गलगलिया-अररिया NH 327 ई का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। योजना पर 1546 करोड़ रुपए की है। इस सड़क पर दर्जन भर से अधिक नए पुल बनना हैं। इन्ही पुलों में एक गोरी गांव के पास मेची नदी पर बना छह स्पेन का पुल है। इसका बीच का पिलर धंस गया है।

अभी नदी में पानी भी ज्यादा नहीं है। केवल हाल में हुई बरसात का थोड़ा पानी है। इसके बावजूद भी पुल का पाया धंस गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की क्वालिटी को लेकर सवाल खड़ा किया है।

परियोजना निदेशक बोले- जांच करेंगे

​​​​​​​मामले पर पूर्णिया में NHAI के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने कहा है कि पुल पर अभी यातायात चालू नहीं हुआ है। जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई भी की जाएगी। क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

1 घंटा ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

11 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

16 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

21 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

22 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

23 घंटे ago