Bihar

पटना से दूसरी बार ट्रायल के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन, 27 जून को PM मोदी रांची से दिखाएंगे हरी झंडी

पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को दूसरे ट्रायल के लिए हटिया रवाना हुई। पहली बार में इसका ट्रायल रांची तक लिया गया था। अब यह ट्रेन पटना से हटिया तक चलेगी। पटना से हटिया के बीच यह ट्रेन जहानाबाद, गया , कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, मेसरा व रांची स्टेशन पर रुकेगी।

रविवार को ट्रायल के तहत वंदे भारत ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह सात बजे रवाना हुई। इसके बाद जहानाबाद, और गया पहुंची। कोडरमा में 9.35 बजे ट्रेन के पहुंचने का समय है। इसके बाद 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा, 13.00 बजे रांची और 13.20 बजे हटिया पहुंचेगी। यह ट्रेन 385 किमी की दूरी 6 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। इसकी औसत गति 61.60 किमी प्रति घंटे की होगी।

वापसी में यह 15.55 बजे हटिया से पटना जंक्शन के लिए प्रस्थान करेगी। 16.10 बजे रांची पहुंचेगी और पांच मिनट रुककर 16.15 बजे प्रस्थान करेगी। 16.35 बजे मेसरा, 17.30 बजे बरकाकाना, 18.30 बजे हजारीबाग, 19.23 बजे कोडरमा, 20.45 बजे गया पहुंचेगी। गया में दस मिनट रुककर 20.55 बजे प्रस्थान करेगी और 21.28 बजे जहानाबाद व 22.10 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

रांची से यात्रियों को लेकर रवाना होगी ट्रेन

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वंदे भारत का उद्घाटन रांची स्टेशन से किया जाएगा। पहली बार रांची से यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। ट्रायल के दौरान यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। पूर्व मध्य रेल प्रबंधन की ओर से जारी ताजा आदेश के मुताबिक, यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को चलेगी। मंगलवार को इस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस राजेंद्र नगर कोचिंग कांप्लेक्स में ही किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ट्रेन का उद्घाटन

सुरक्षा व संरक्षा मामले में राजेंद्र नगर कोचिंग कांप्लेक्स व पटना जंक्शन को जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, अभी तक पूर्व मध्य रेल उद्घाटन की तिथि को स्पष्ट नहीं कर पा रही है। पूर्व मध्य रेल के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को संभावित है।

वंदे भारत के किराए को लेकर संशय बरकरार

ट्रेन के किराये के निर्धारण को लेकर अभी भी संशय के बादल घिरे हुए हैं। रेलवे की ओर से आधिकारिक रुप से किराया जारी नहीं किया गया है। वंदे भारत के किराये का स्लैब के हिसाब से पटना से हटिया का एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1760 रुपये, जबकि एसी चेयरकार को किराया 890 रुपये हो सकता है। हालांकि, इस किराये में भोजन को शामिल नहीं किया गया है। ट्रायल रन सफल होने के बाद किराया भी जारी कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

7 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

8 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

10 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

13 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

15 घंटे ago