Bihar

बिहार: महिला थाने में दुल्हा बनकर पहुंचा आरोपित दारोगा, नाराज प्रेमिका की भरी मांग, नौकरी मिलने के बाद मुकर रहा था

बिहार के भागलपुर में थाने में शादी हुई और पुलिस वाले बाराती बने। संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर को साक्षी मानकर दूल्हे ने दुल्हन की मांग भरी और साथ जीने-मरने की कसमें खाई। शादी की एक खास बात ये भी थी कि प्रेमिका को महिला थाने की पुलिस कर्मियों ने दुल्हन की तरह सजाया, तो प्रेमी को एससी-एसटी थाने के पुलिस वालों ने दूल्हे का सेहरा पहनाया।

मंगलवार को महिला थाने में पुलिस वालों की मौजदूगी में दोनों ने एकदूजे को वरमाला पहनाई, फिर दूल्हे ने दुल्हन की मांग भरी। बाराती बने पुलिस कर्मियों ने शगुन के तौर पर दुल्हन को पैसे भी दिए।

मामला एकचारी के टपुआ थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। आरोपी प्रेमी मुजफ्फरपुर में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। पहले को शादी से इनकार कर रहा था, लेकिन पुलिस वालों के समझाने के बाद उसने खुशी-खुशी शादी की।

पहले शादी से इनकार कर रहे थे दरोगा जी

एकचारी के टपुआ थाना क्षेत्र के रुदल पासवान के 32 साल के बेटे मनोज कुमार उर्फ गौरव कुमार अपने ही गांव की रहने वाली जमुनी मंडल की 20 साल की बेटी वंदना कुमारी से अफेयर था। बाद में गौरव अंतरजातीय विवाह का बहाना बनाकर शादी से इनकार कर रहा था।

जिसके बाद युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देने का आरोप लगाया था और पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के पास न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने मामले को संज्ञान में लिया और दरोगा गौरव कुमार पर महिला थाने में मामला दर्ज हुआ था।

थाने में खुशी-खुशी हुई शादी

लड़के के पिता की शादी को लेकर रजामंदी नहीं थी। हालांकि महिला थाना पुलिस और एससी-एसटी थाना पुलिस के द्वारा घंटों समझाने के बाद सब-इंस्पेक्टर माने और शादी विधिवत संपन्न हुई। लड़के ने कहा कि पहले रजामंदी नहीं थी लेकिन अब वह इस शादी से काफी खुश है और दोनों एक साथ जीवन गुजारना चाहते हैं।

महिला थाना पुलिस और SC-ST पुलिस के जितने भी जवान थे सभी ने इसमें खुशी-खुशी शिरकत की। वहीं, इस शादी को लेकर दूल्हे के भाई ने कहा कि प्रदेश में दहेज को लेकर कई अप्रिय घटना हो रही है। ऐसे में मेरे भाई ने दहेज लेने वालों के मुंह पर तमाचा मरने का काम किया है। हम लोग की सहमति से ये शादी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

1 घंटा ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

2 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

8 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

9 घंटे ago