पटना. पटना में आयोजित विपक्षी दलों की महाबैठक से ठीक पहले डीएमके के नेता सेंथिल बाला जी की गिरफ्तारी को राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सुनियोजित कार्रवाई बताया है. उन्होंने कहा कि ईडी की इस कार्रवाई से पता चलता है कि देश की एजेंसियां कैसे काम कर रही हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि विपक्षी दलों की मीटिंग से पहले मेरे ऊपर भी एक्शन हो सकता है. विपक्ष की एकजुटता से भाजपा डरी हुई है और इस तरह की कार्रवाई कर रही है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो शुरू से ही कहते रहे हैं कि जैसे-जैसे 23 जून नजदीक आयेगा, यह सब होगा ही. हम लोग तो यह सब देखते रहे हैं और आगे भी इस सब के लिए तैयार हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि देखिएगा अब तक मेरा चार्जशीट में नाम नहीं है, लेकिन जिस हिसाब से देश में माहौल बन रहा है. विपक्षी दल गोलबंद हो रहे हैं, हो सकता है कि सप्लीमेंट्री चार्जशीट ला करके उसमें मेरा भी नाम जोड़ दिया जाये.
तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस दिन से बिहार में हमारी सरकार बनी है, उसी दिन से हम लोग कह रहे हैं कि भाजपा के लोग हम पर रेड मारेंगे. उसके बाद से खुद देख लीजिए कितना रेड पड़ा, एजेंसियों को भी नहीं पता होगा कि हमारे यहां कितनी बार उन्होंने रेड मारा है. कितनी बार जांच शुरू करके बंद कर दिया गया. अब फिर वही कैश वही जाट यह लोग कर रहे हैं. इन लोगों का वही काम है.
मांझी के आरोपों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार को लेकर क्या कहा है, हमने सुना ही नहीं है. वह बड़े हैं कुछ भी कह सकते हैं. उनका तो हम लोग सम्मान करते ही थे, लेकिन काम हो रहा है या नहीं हो रहा है, इसका आकलन ढंग से किया जाये तो पूरी बातें स्पष्ट हो जाएगी कि कितना काम हो रहा है. आप देखिएगा तो पता चलेगा कि हर क्षेत्र में काम हो रहा है. इसलिए उनका क्या कहना है इस पर हम टिप्पणी नहीं करेंगे.
कैबिनेट के विस्तार में सिर्फ 1 लोगों के जगह मिलने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेषाधिकार है. इसका अधिकार मेरे पास थोड़े न है. इसलिए किसको मंत्रिमंडल में रखना है, नहीं रखना है, यह सीएम के ऊपर है. इसमें कोई कुछ भी नहीं कह सकता हैं, उनकी जो मर्जी होगी वो निर्णय लेंगे. उनका निर्णय हमेशा उचित होगा. हम सब उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं.
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…