Bihar

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग में दारोगा के पदों पर भर्ती की लास्ट डेट नजदीक, जल्दी कर ले अप्लाई

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दारोगा (SI) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे जिसके आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। बीपीएसएससी एसआई भर्ती के इस अभियान में कुल 66 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों चयन किया जाना है। बीपीएसएससी एसआई भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की एसआई भर्ती 2023 के लिए आवेदन सिर्फ 4 जून 2023 तक ही किए जा सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी बहुत ही सावधानी से और कम समय में आवेदन कर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि बीपीएसएससी एसआई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 मई 2023 से शुरू हुए थे और कल (4 जून 2023) आवदेन की अंतिम तिथि है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आवेदन योग्यता- 

किसी भी विषय से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। अभ्यर्थियों को सलाह है आवेदन योग्यता व शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए आगे दिया जा रहा पूरा भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।

आयु सीमा – 

20 वर्ष से 37 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट भी मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न:

प्रारम्भिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जायेगा । मुख्य परीक्षा में दो पत्र होंगे । प्रथम पत्र 200 अंकों का सामान्य हिन्दी का 2 (दो) घंटे का होगा जिसमें 100 प्रश्न होंगे एवं न्यूनतम अहर्तांक 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा। सामान्य हिन्दी पत्र का प्राप्तांक मेधा निर्धारण में नहीं जोड़ा जायेगा। द्वितीय पत्र सामान्य अध्ययन का होगा जो सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जांच से सम्बन्धित होगा ।  प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के 6 गुणा अभ्यर्थियों  का चयन कोटिवार मेधानुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किया जायेगा।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें 

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

21 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

23 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago