Bihar

पटना में साइकिल सवार को बचाने में ASP की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, कई घायल

पटना के पालीगंज में शनिवार को एएसपी की गाड़ी से कुचल कर एक साइकिल सवार की मौत हो गई है। एक्सीडेंट के बाद एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। घटना में एएसपी समेत चार लोग घायल भी हो गए हैं। एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित की पत्नी काम्या भी एएसपी हैं। काम्या सचिवालय एएसपी हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने गाड़ी में फंसे एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित समेत चालक और बॉडीगार्ड को बाहर निकाला और आनन-फानन में निजी अस्पताल में चारों को भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर्स ने बेहतर इलाज के लिए एएसपी को पटना रेफर कर दिया है। उन्हें पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अवधेश सरोज दीक्षित की हालत गंभीर बनी हुई है।

एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित अपनी सरकारी गाड़ी से किसी काम से पटना जा रहे थे। इस दौरान महजपुरा नहर रोड पर अचानक से विपरीत दिशा से साइकिल सवार व्यक्ति गाड़ी की चपेट में आ गया। एएसपी की गाड़ी इस घटना के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। साइकिल सवार की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी विमलेश कुमार रूप में हुई है।

विक्रम थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही एएसपी की क्षतिग्रस्त गाड़ी को जब्त कर लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी विमलेश कुमार रूप में हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

2 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

13 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

13 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

14 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

15 घंटे ago