बिहार के पूर्णिया जिला अंतर्गत टीकापट्टी थाना क्षेत्र की गोरियर पूरब पंचायत स्थित चोरिया बहियार में मंगलवार को धान रोपनी कर रहीं महिलाओं के ऊपर बिजली का हाईटेंशन तार गिर गया। करंट लगने से चार महिला श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो महिलाओं की हालत गंभीर है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सभी शव को रूपौल में थाना चौक पर रखकर जाम कर दिया। परिजन व ग्रामीण मुवाअजे के साथ-साथ बिजली विभाग पर केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में बिजली करंट लगने से चार महिलाओं की मौत पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतक महिलाओं के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार, बीडीओ परशुराम सिंह, सीओ राजेश कुमार, टीकापट्टी, मोहनपुर ओपी ,भवानीपुर और रूपौली थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची। समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। अस्पताल में मृतकों के शव की कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया। बताया जाता है करंट लगते ही धान रोपनी में लगे मजदूरों में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गयी। हो-हल्ला के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रूपौली लाया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने 4 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो महिलाओं का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है।
जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ एवं एसडीओ को मौके पर भेजा गया। मृतक के परिजनों को चार लाख का मुआवजा बिजली विभाग देगा। यह राशि कल दे दी जाएगी। घटना के संबंध में प्रधान सचिव और बिजली निगम के एमडी से उनकी बात हुई है। यह घटना एक्सीडेंटल थी। ट्रिपिंग के कारण तार टूटा है। इसके बावजूद एहतियातन बिजली की तारों की जांच करायी जायेगी। आरडीएसएस स्कीम के तहत जुलाई माह से तारें भी बदली जाने वाली हैं।
मृतकों के नाम
1.मीना देवी (20), पति शत्रुघ्न महतो, नवगछिया टोला, गोरियर
2. रेणु देवी ( 40 वर्ष ), पति प्रमोद महतो, माल टोला, गोरियार
3.रमिता देवी (25), पति सुलेंद्र महतो, नवगछिया टोला, गोरियर
4.रानी देवी ( 25), पति दसाई महतो, माल टोला गोरियर शामिल हैं
घायलों के नाम
वही घायलों में गोरियर माल टोला की सुलेखा देवी (36) पति अनिल महतो और मुलेखा देवी ( 34) पति रविंद्र महतो शामिल है। दोनों खास बहन के साथ साथ जेठानी और देवरानी है।
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…