Samastipur

तेज रफ्तार टेम्पों ने बाइक सवार को मारी जोरदार ठोकर, एक की मौत वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहाँ एक बेकाबू टेम्पों बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। इस घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के बंगरा चौक निवासी स्व. सीता राम सिंह के 35 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार सिंह एवं शिवजी शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र पवन शर्मा बाइक से बंगरा से ताजपुर जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक बेकाबू टेम्पो ने मुर्गीयाचक के निकट बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया है।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने मुकेश कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया, वही दूसरे गंभीर रूप से घायल पवन शर्मा को ईलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मच गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

4 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

4 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago