Bihar

कोर्ट में रोने लगा बॉयफ्रेंड, शादीशुदा प्रेमिका की प्राइवेट फोटो पति को भेजी; प्रेमिका ने कहा- पति ने छोड़ दिया..तुमसे करूंगी शादी

बिहार के औरंगाबाद में एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की प्राइवेट तस्वीर उसके पति को भेज दी। फिर महिला अपने प्रेमी को लेकर कोर्ट पहुंच गई। महिला ने कहा तुम्हारे कारण मेरे पति ने मुझे छोड़ दिया है। अब मैं तुमसे शादी करूंगी। कुछ देर तक कोर्ट परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।

मामला नवीनगर थाना इलाके का है। महिला का कहना है कि मेरा एक बच्चा है उसके बाद भी तीन साल पहले अरूण कुमार मुझसे मिला और फिर हम दोनों में प्यार हो गया। बातचीत का दौर बढ़ा तो सारी दूरियां खत्म हो गईं, लेकिन कुछ दिनों पहले अरूण ने मुझसे दूरी बना ली। उसने हम दोनों की अश्लील तस्वीर और वीडियो मेरे पति को भेज दी।

महिला का कहना है कि अरूण कुमार के कारण मेरे पति ने मुझे छोड़ दिया..अब मैं इसे कैसे छोड़ दूं। गलत ही सही पर तुमने मेरे साथ संबंध बनाया। लेकिन लड़के का कहना है कि वो शादी नहीं कर सकता। अगर ऐसा हुआ तो वो जहर खा लेगा। मुझे बख्श दो। माफ कर दो।

प्रेमी को घसीट कर ले आई कोर्ट

प्रेमी के साथ अश्लील तस्वीर देखने के बाद महिला के पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया था। उसके बाद महिला लगातार अपने प्रेमी अरूण कुमार पर शादी का दबाव बना रही थी। शुक्रवार को महिला और उसके परिजन अरूण को घसीट कर कोर्ट लेकर पहुंचे। यहां एक वकील ने दोनों की शादी का एकरारनामा सह शपथ पत्र भी तैयार किया। दोनों को शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए जब नोटरी के समक्ष लाया गया तो महिला ने कागजात पर हस्ताक्षर कर दिया, लेकिन युवक इनकार कर गया।

‘मुझे माफ कर दो’

साइन करने को लेकर दोनों में काफी देर तक बहस हुई। हाई वोल्टेज ड्रामा के दौरान युवक ने रोते हुए कहा कि मुझे उस वक्त ये सब जानकारी नहीं थी। इस कारण गलती हो गई। तुम्हारी भी शादीशुदा जिंदगी है, न अपनी जिंदगी बर्बाद करो और न मेरी। मुझे बख्श दो। माफ कर दो।

‘तुम्हारे कारण पति ने छोड़ा, अब तुम्हें कैसे छोड़ दूं’

कोर्ट परिसर में युवक द्वारा माफी मांगने पर महिला भड़क उठी। उसने कहा कि तुम्हारी वजह से पति ने छोड़ दिया। अब तुम्हें कैसे छोड़ दूं। अब एक बच्चे को लेकर कहां जाऊंगी। गलत ही सही पर तुमने मेरे साथ संबंध बनाया। सब कुछ किया। वीडियो बनाकर वायरल तक किया। अब तुमको छोड़कर कहीं नहीं जाउंगी। मेरे पास कोई और रास्ता नहीं है। तुम रोकर करो या हंसकर करो, शादी तो मुझसे से ही करनी होगी।

महिला थाना पहुंचा मामला

इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष कुमकुम कुमारी ने बताया कि इस मामले को लेकर फोन आया था, लेकिन उस वक्त मैं कोर्ट में गवाही दे रही थी। गवाही के बाद जब मैं वहां पहुंची तो वहां कोई नहीं था। बताया जाता है कि महिला थानाध्यक्ष के पहुंचने से पहले वो लोग निकल गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

9 मिनट ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

8 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

10 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

10 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

19 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

20 घंटे ago