बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर चूक हो गई। सीएम के नजदीक एक बाइकर्स के पहुंचने पर पूरे एरिया की सिक्योरिटी दुरुस्त करने की बात कही गई थी। मगर सोमवार वो एक बार फिर पूरी तरह फेल नजर आई। बड़ी संख्या में पुलिस भर्ती परीक्षा में आवेदन किए अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गए। अफसरों को जैसे ही इसकी सूचना मिली, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। किसी तरह उनको हाई सिक्योरिटी जोन से बाहर निकाला गया।
नीतीश की सुरक्षा में फिर चूक
कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे तो सामने से आ रहा बाइकर्स सिक्योरिटी क्षेत्र में घुस गया था। उसके बाद एक अणे मार्ग और सर्कुलर रोड की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई थी। पुलिस लगातार इस क्षेत्र की निगरानी में लगी हुई है। बावजूद इसके सोमवार को बड़ी संख्या में पुलिस भर्ती परीक्षा में आवेदन किए छात्र अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गए। सीएम आवास के सिक्योरिटी में लगे सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह उनको रोका।
बिहार पुलिस का आईक्यू इतना कमजोर क्यों?
बिहार पुलिस का आईक्यू स्तर इतना कमजोर है कि उसे ये नहीं समझ आ पाता आखिर वीआईपी इलाके की सुरक्षा कैसे करनी है। किसे एंट्री देनी है और कहां उसे अपनी ड्यूटी निभानी है। ऐसे में 10 दिन के भीतर दूसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था फेल होती नजर आई।
सीएम सिक्योरिटी में सेंध की ये दूसरी घटना
नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेंध चैन स्नेचर लगा चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए डिवाइडर पर कूदना पड़ा। मुख्यमंत्री सुबह में मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रहा बाइकर्स सीएम सिक्योरिटी क्षेत्र में घुस गया। बिहार पुलिस के लिए जोरदार तमाचा ये था कि वो चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर हाई सिक्योरीटी जोन से से गुजर रहा था।
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…