National

पहलवानों से बातचीत को तैयार केंद्र सरकार, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चर्चा के लिए फिर भेजा बुलावा

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है. पहलवान अपनी नौकरी पर लौटे जरूर हैं लेकिन वे आंदोलन से अगल नहीं हुए हैं. इस बीच केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को मीटिंग के लिए बुलाया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार पहलवानों की मांगों पर बातचीत करने के लिए तैयार है.

सरकार पहलवानों के साथ चर्चा करने के लिए तैयार: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय खेल मंत्री का यह बयान उस समय आया है, जब पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट बृजभूषण शरण सिंह के विरोध प्रदर्शन को जारी रखते हुए रेलवे की अपनी नौकरी पर वापस लौट गये हैं. अनुराग ठाकुर ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा, ‘सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है. मैंने एक बार फिर से पहलवानों को इसके लिए आमंत्रित किया है.’

आपको बता दें कि ओलंपियन बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को हटाने और उनकी गिरफ्तारी के लिए इस साल की शुरुआत से दिल्ली में धरना-विरोध कर रहे थे.

बृजभूषण के खिलाफ इस धाराओं में FIR

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मामले में दो एफआईआर दर्ज किए गए हैं. दोनों FIR में IPC की धारा 354, धारा 354डी और धारा 34 के तहत शिकायत की गई है. इसमें एक से तीन साल की जेल की सजा का प्रावधान है. पहले FIR में 6 पहलवानों ने आरोप लगाया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

4 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

4 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago