मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई थी लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया है. कैबिनेट विभाग की ओर से जारी किए गए पत्र में अपरिहार्य कारण बताया गया है. कैबिनेट विभाग की ओर से ही जो पहले पत्र जारी किया गया था, उसमें मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में 12:30 बजे से बैठक होनी थी.
खराब तबीयत के कारण नीतीश कुमार चेन्नई नहीं गए:
वैसे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक मंगलवार को करते रहे हैं लेकिन मंगलवार को चेन्नई जाने का कार्यक्रम था. इसलिए आज बुधवार को कैबिनेट की बैठक होने जा रही थी. हालांकि अस्वस्थ होने के कारण सीएम चेन्नई नहीं जा पाए थे. वहीं अब कैबिनेट की बैठक भी स्थगित कर दी गई है.
अपरिहार्य कारणों से नीतीश कैबिनेट की बैठक स्थगित:
पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की महत्वपूर्ण बैठक भी होने जा रही है. उससे पहले यह कैबिनेट बैठक होने वाली थी लेकिन अब कैबिनेट विभाग के पत्र के अनुसार यह बैठक अब नहीं होगी. आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई अहम एजेंडे पर मुहर लगने वाली थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से बैठक स्थगित हो गई है.
पिछली बैठक में 12 प्रस्ताव पास:
कैबिनेट की पिछली बैठक में 12 एजेंडों पर मुहर लगी थी. जिसके तहत दरभंगा मेडिकल कॉलेज को 2500 बैड का अस्पताल बनाने का बड़ा फैसला सरकार ने लिया था. साथ ही विधायकों और विधान पार्षदों के लिये मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत हर साल 3 करोड़ की जगह 4 करोड़ की योजनाओं के अनुशंसा करने पर भी फैसला हुआ था.
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…