Bihar

बिहार की महिला बीजेपी विधायक शिक्षकों से मांग रहीं रंगदारी? विरोध में उतरे कॉलेज के कर्मचारी

बिहार की एक महिला बीजेपी विधायक पर कॉलेज प्रशासन से रंगदारी मांगने के आरोप लगे हैं। मामला पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज का है। क्षेत्र से बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा पर टीपी वर्मा कॉलेज के शिक्षकों ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी बुधवार को विधायक के विरोध में उतर गए और शिकारपुर पुलिस थाने में रश्मि वर्मा के खिलाफ आवेदन दिया। दूसरी ओर, विधायक ने कॉलेज प्रशासन पर स्टूडेंट्स से रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।

कॉलेज के शिक्षकों का कहना है कि जब बीएड का इंटरनल एग्जाम हो रहा था, तब प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी में विधायक रूम में पहुंच गई। उन्होंने कॉलेज कर्मियों को नौकरी खाने की धमकी दी और कार्यों में हस्तक्षेप किया। शिक्षकों के मुताबिक बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा बीते डेढ़ साल से रंगदारी मांग रही है। इससे कॉलेज के सभी कर्मचारियों में खौफ का माहौल है। वह अपने प्रतिनिधि के जरिए रंगदारी मांगती हैं।

विधायक ने आरोपों को नकारा, कॉलेज प्रशासन द्वारा वसूली का दावा

दूसरी ओर, MLA रश्मि ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें कॉलेज में बच्चों से उगाही की सूचना मिली थी, तो वहां पहुंच गईं। बीएड की प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर स्टूडेंट्स से 2-2 हजार रुपये वसूले जा रहे थे।

विधायक रश्मि वर्मा ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने कुलपति और राज्यपाल से फोन पर की है। कॉलेज में किसी तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि जांच किए जाने के चलते सभी शिक्षक और कर्मचारी उनपर उल्टे आरोप लगा रहे हैं। जल्द ही धांधली के अन्य मामले सामने आएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

3 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

3 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

4 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

5 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

12 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

19 घंटे ago