Bihar

बिहार: अब मिड डे मील में नहीं होगी लापरवाही, DM और DEO की टीम रखेगी नजर, जानें क्या है शिक्षा विभाग का आदेश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन में छिपकली और सांप मिलने की घटनाओं के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है. हाल के दिनों में ऐसा दूषित खाना खाने से कई बच्चों की जान पर बन आयी. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं पीएम पोषण योजना के जिला पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे मामलों में गंभीरता बरतें. जांच के लिए अधिकारियों की टीम गठित कर मध्याह्न भोजन की जांच कराएं.

बता दें कि देशभर में बच्चों को कुपोषण से बचाने और शिक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए ये योजना शुरू की गयी है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि माध्याह्न भोजन योजना के संचालन में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो जांच के बाद दोषियों को चिन्हित कर नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाये.

बता दें कि एमडीएम के खाने में गड़बड़ी को लेकर बच्चों के अभिभावक भी शिकायत कर रहे हैं. ऐसे में अपर मुख्य सचिव ने आधिकारिक पत्र में बताया कि मध्याह्न भोजन चख के वितरण करने के निर्देश दिये हैं. साथ ही रसोई की साफ सफाई का ख्याल रखने के निर्देश भी दिये हैं. इसके बाद भी जिला एवं प्रखंड स्तर से मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में लापरवाही बरती जा रही है.

जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ ही दिनों में मध्याह्न भोजन में कही छिपकली तो कहीं सांप आदि पाये जाने की घटनाएं हुई हैं. जिसमें कुछ स्कूली बच्चों के बीमार होने की बात भी सामने आयी थी. जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह दिशा निर्देश दिये हैं. इसस पहले सारण जिले के मशरक गंडामन स्कूल में विषाक्त मिड डे मील खाने से करीब 23 बच्चों की मौत हो गयी थी. घटना के बाद, सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह से हिल गया था.

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

53 मिनट ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

1 घंटा ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

1 घंटा ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

6 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

9 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

12 घंटे ago