Bihar

बिहार में जानलेवा बनी लू: पिता का अंतिम संस्कार करने गये थे एक बेटे की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

बिहार में रिकार्ड गर्मी और लू का कहर जारी है. बिहार के अलग-अलग जिलों में हीट स्ट्रोक से 40 से अधिक मौतें हो चुकीं हैं. बक्सर में भी गर्मी और लू ने रौद्र रूप धारण कर रखा है. यहां पिता का अंतिन संस्कार करने गये दो बेटे हीट स्ट्रोक की चपेट में आ गये. जिससे एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. एक ही दिन बाप-बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

दोनों हिट स्ट्रोक के शिकार हो गये

घटना के संबंध में बताया जाता है कि भोजपुर के दीघा गांव निवासी राजनाथ सिंह की लू लगने से मौत हो गई थी. परिवार के लोग दिवंगत राजनाथ सिंह के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए बक्सर पहुंचे थे. राजनाथ सिंह के दो बेटे भी दाह संस्कार में शामिल हुए थे. कड़ी धूप और गर्म हवा से दोनों हिट स्ट्रोक के शिकार हो गये. दाह संस्कार के दौरान ही दोनों बेहोश होकर गिर गये. दोनों भाई के बेहोश होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. आनन फानन में दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने विनय कुमार को पटना रेफर कर दिया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गयी. दूसरे भाई नीरज कुमार का इलाज निजी अस्पताल में जारी है.

दूसरे की स्थिति काफी चिंताजनक

इस पूरे मामले में निजी अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर राजीव झा ने बताया कि बीते दो-तीन दिन से लगातार हीट वेव की चपेट में लोग आ रहे हैं. रविवार को एक ही परिवार के दो मरीज आये थे. ये दाह संस्कार में शामिल होने गये थे, जिसमें दोनों वहीं पर गिर गये. हमारे यहां आने से पहले ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. दूसरे की स्थिति काफी चिंताजनक थी. मरीज के आने पर बुखार 108 डिग्री थी. अब उसकी स्थिति ठीक है. इधर, श्मशान घाट पर मौजूद ऋषिकेश राय ने बताया कि वह जब आये तब 10-15 की संख्या में लोगों को जलाया जा रहा था. दो घंटा रहने के बाद संख्या 50 तक पहुंच गई. हालांकि इतनी मौतों को लेकर प्रशासनिक पुष्टि नहीं की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

12 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

13 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

13 घंटे ago