Bihar

खुशखबरी! शिक्षा के बाद इस विभाग में होगी बंपर बहाली, बोले तेजस्वी यादव … हमलोग नहीं करते जुमलेबाजी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज यानी गुरूवार को बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के 245 सहायकों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान सीएम ने कहा कि, आज देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है और हमारी सरकार जबसे आयी है तबसे लगातार हमारा सबसे बड़ा मुद्दा यही रहा है और इसे दूर करने को लेकर हमारी सरकार तत्पर है। तेजस्वी ने कहा कि – मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विभागों से रिक्तियां मांगी गई है। एक लाख 70 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार के सीएम नीतीश कुमार के निर्देश के बाद राज्य में हरेक विभाग में जीतने भी खाली पद है, उसे भरने का काम किया जा रहा है। राज्य में जल्द ही गृह विभाग की ओर से 75 हजार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1 लाख 60 हजार को नौकरी मिलनी है। पहले भी हजारों अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला है। हमलोग दस लाख नौकरी के साथ ही 10 लाख रोजगार भी देने का काम करेंगे।

इसके आलावा तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, कुछ लोग सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं। जो लोग हर साल दो करोड़ नौकरी की बात करते हैं, वहां तो नौकरियां छीनी जा रही हैं। उनके यहां चर्चा सिर्फ मंदिर-मस्जिद की होती है। पहलवानों के बारे में, शिक्षा- स्वास्थ्य के बारे में पूछने पर उनके पास कोई जवाब नहीं है। वो लोग बस उन्माद फैलाना जानते हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि मंदिर भी बने और लोग पूजा भी करें, लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य का भी मंदिर बने। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग दुहराते हुए कहा कि बिहार विकास कर रहा है। विशेष राज्य का दर्जा मिले तो और विकास होगा। विधानसभा और संसद के जरिये इसकी मांग करते रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

6 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

6 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

7 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

11 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

20 घंटे ago